Class 11th physics trimasik pepar 2026-27 pdf download
त्रैमासिक परीक्षा 2026-2027
कक्षा: 11वीं
विषय: भौतिकी शास्त्र
समय: 3 घंटे. पूर्णांक: 70
निर्देश:
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं जिनके लिए कुल 30 अंक निर्धारित हैं।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (उत्तर सीमा: लगभग 30 शब्द)
4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (उत्तर सीमा: लगभग 75 शब्द)
5. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। (उत्तर सीमा: लगभग 120 शब्द)
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए. (6 × 1 = 6 )
(i) निम्नलिखित में से कौन सा व्युत्पन्न मात्रक है?
(अ) किग्रा. (ब) न्यूटन (स) मीटर (द) कैन्डेला
(ii) स्थिति-समय ग्राफ समय अक्ष के समांतर है, इसका अर्थ है कि -
(अ) वस्तु एक समान वेग से गतिशील है (ब) वस्तु परिवर्ती वेग से गतिशील है
(स) वस्तु स्थिर है (द) वस्तु एक समान त्वरण से गतिशील है
(iii) यदि किन्हीं दो सदिशों के परिणामी का परिमाण दोनों के परिमाण के योग के बराबर है तो निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) दोनों सदिशों का मूलबिंदु एक ही है (ब) दोनों सदिश लम्बवत हैं
(स) दोनों के मध्य कोण 180° है. (द) दोनों के मध्य 0° का कोण है
(iv) किसी वस्तु के जड़त्व का कारण है -
(अ) केवल द्रव्यमान (ब) केवल वेग (स) द्रव्यमान और वेग दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
(v) निम्नलिखित में से कौन स्थितिज ऊर्जा का उदाहरण है?
(अ) चलती हुई ट्रेन (ब) कसा हुआ स्प्रिंग (स) बहती हुई नदी (द) घूमता हुआ लट्टू
(vi) यदि 50 न्यूटन का बल किसी वस्तु पर लगाया जाए और वह बल की दिशा में 2 मीटर चले, तो
किया गया कार्य होगा -
(अ) 25 जूल (ब) 50 जूल (स) 75 जूल (द) 100 जूल
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए. (6 × 1 = 6)
(i) कोई गाड़ी 18 km/h की चाल से चल रही है तो 1 second में ________ मीटर चलेगी।
(ii) जब कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान दूरी तय करती है, तो इसे ________ गति कहते हैं।
(iii) महत्तम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए प्रक्षेप्य कोण ________ होना चाहिए।
(iv) यदि किसी निकाय पर कोई बाह्य बल न लगाया जाये तो उसका ________ नियत रहता है।
(v) बल = द्रव्यमान × ________
(vi) किसी वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा ________ पर निर्भर करती है।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए. (5 × 1 = 5)
(i) किसी मापन में विभिन्न मात्रकों के परिवर्तन के चयन से सार्थक अंकों की संख्या परिवर्तित नहीं होती है।
(ii) यदि त्वरण का चिन्ह ऋणात्मक है तो निश्चित ही वस्तु की चाल कम हो रही है।
(iii) वृत्तीय गति में एक चक्कर पूर्ण होने पर उत्पन्न विस्थापन शून्य होता है।
(iv) सदिशों का योग क्रम विनिमय नियम का पालन नहीं करता है।
(v) कार्य का SI मात्रक जूल है।
प्रश्न . सही जोड़ी बनाइए. (6 × 1 = 6 )
स्तम्भ 'अ' स्तम्भ 'ब'
(1) प्रकाश वर्ष (A) rad/s
(2) स्थिति-समय ग्राफ का ढाल. (B) दूरी का मात्रक
(3) कोणीय वेग का मात्रक. (C) वेग
(4) न्यूटन के गति का प्रथम नियम. (D) जूल
(5) संवेग (E) जड़त्व का नियम
(6) कार्य (F) kg·m/s
प्रश्न 5. एक वाक्य / शब्द में उत्तर दीजिए. (5 × 1 = 5)
(i) स्टे रेडियन किस राशि का मात्रक है?
(ii) बल के मात्रक न्यूटन को मूल मात्रकों के रूप में लिखिए।
(iii) v-t ग्राफ के अंतर्गत आने वाला क्षेत्रफल क्या व्यक्त करता है?
(iv) लम्बी कूद में खिलाड़ी कुछ दूरी से दौड़कर आते हैं, ताकि वे अधिक दूरी तक कूद सकें। इसमें गति के किस नियम का उपयोग किया जाता है?
(v) किसी खिंची हुई स्प्रिंग में संचित ऊर्जा के लिए सूत्र लिखिए।
प्रश्न 6. विमीय सूत्र किसे कहते हैं? 2
-- अथवा --
कार्य के मात्रक को मूल मात्रकों के रूप में प्राप्त कीजिए।
प्रश्न 7. सार्थक अंक किसे कहते हैं? 2
-- अथवा --
धातु की किसी आयताकार शीट की लम्बाई, चौड़ाई और मोटाई क्रमशः 4.234m, 1.005m व 2.01cm है। उचित सार्थक अंकों तक शीट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 8. R त्रिज्या के वृत्तीय मार्ग में गतिशील पिण्ड के लिए एक चक्कर पूर्ण होने पर चली गई दूरी और विस्थापन ज्ञात कीजिये। 2
-- अथवा --
कोई कण एक समान त्वरित गति से गतिशील है। v-t ग्राफ बनाइये जबकि (1) त्वरण धनात्मक हो (2) त्वरण ऋणात्मक हो।
प्रश्न 9. कोणीय वेग किसे कहते हैं? इसका सूत्र लिखिये। 2
-- अथवा --
वृत्तीय गति के लिये आवर्तकाल और आवृत्ति की परिभाषा एवं सूत्र लिखिये।
प्रश्न 10. 5 किग्रा. व 10 किग्रा. के दो गोले समान वेग से एक ही दिशा में फेंके जाते हैं। कौन-सा गोला पृथ्वी से पहले टकराएगा? और क्यों? 2
-- अथवा --
एकसमान वृत्तीय गति किसे कहते हैं?
प्रश्न 11. जड़त्व किसी वस्तु के द्रव्यमान से किस प्रकार संबंधित है? 2
-- अथवा --
वर्षा की बूँद नियत वेग से गिर रही है उस पर क्रियाशील नेट बल का परिमाण व दिशा बताइए।
प्रश्न 12. क्या कार्य का मान ऋणात्मक हो सकता है? उदाहरण दीजिए। 2
-- अथवा --
गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किस स्थिति में ऋणात्मक कार्य किया जाता
प्रश्न 13. भौतिक समीकरण v = u² + 2as की विमीय शुद्धता की जाँच कीजिये। 3
-- अथवा --
वायु में ध्वनि का वेग v वायु दाब p एवं घनत्व d पर निर्भर करता है। विमीय विधि से ध्वनि के वेग v के लिये न्यूटन के सूत्र की स्थापना कीजिये।
प्रश्न 14. किसी गतिशील पिंड का दिए गए समय अंतराल में विस्थापन शून्य है। क्या इसके द्वारा चली गई दूरी भी शून्य होगी? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। 3
-- अथवा --
एक समान त्वरित गति के लिए x-t ग्राफ, v-t ग्राफ तथा a-t ग्राफ का नमूना बनाइए।
प्रश्न 15. नीरज चोपड़ा ने ओलम्पिक में लगभग 90 मीटर तक भाला फेंका। मान लीजिये नीरज ने 45° के क्षैतिज कोण से भाला फेंका तो भाले का प्रारंभिक वेग ज्ञात कीजिये। 3
-- अथवा --
क्षैतिज से 30° का कोण बनाते हुये एक गेंद प्रारम्भिक वेग 15m/s के वेग से फेंकी जाती है। यह कितनी दूर जाकर गिरेगी?
प्रश्न 16. पहियों में बाल बेयरिंग का उपयोग क्यों किया जाता है? 3
-- अथवा --
घर्षण किसे कहते हैं? इसके दो लाभ तथा दो हानियाँ लिखिए।
प्रश्न 17. कोई कार 45 km/h की चाल से गतिमान है। ब्रेक लगाने पर ms-² का मंदन उत्पन्न होता है। कार द्वारा तय अवरोधन दूरी ज्ञात कीजिये। 4
-- अथवा --
एक व्यक्ति एक ऊँचे भवन की छत पर दौड़ता है और इस आशा से क्षैतिज दिशा में छलांग लगाता है कि वह पास के एक अन्य अपेक्षाकृत नीचे भवन की छत पर पहुँच जाएगा। यदि उसकी चाल 9 m/s है, दोनों भवनों के बीच की क्षैतिज दूरी 10m है और भवनों की ऊँचाई में अंतर 9 m है तो गणना करके दर्शाइए कि क्या वह दूसरे भवन तक पहुँच पाएगा? (g = 10~m/s² ले सकते हैं)
प्रश्न 18. उन उन्नयनों के लिए जिनके मान 45° से बराबर मात्रा द्वारा अधिक या कम हैं, के क्षैतिज परास बराबर होते हैं। इस कथन को सिद्ध कीजिए। 4
-- अथवा --
सिद्ध कीजिए कि मूल बिंदु से कोण θ पर फेंके गये प्रक्षेप्य के लिये प्रक्षेप्य कोण का मान θ = tan-¹(4h/R) होगा। यहाँ प्रयुक्त प्रतीकों के अर्थ सामान्य हैं।
प्रश्न 19. तोप या बंदूक के प्रतिक्षिप्त वेग के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिये। 4
-- अथवा --
ढालू (बंकित) वृत्ताकार मार्ग में गतिशील कार के अभिकेन्द्री बल के लिए सूत्र स्थापित कीजिए।
प्रश्न 20. किसी स्प्रिंग को खींचने अथवा दबाने पर इसमें संचित स्थितिज ऊर्जा के लिए सूत्र स्थापित कीजिए4
-- अथवा --
ऊर्जा संरक्षण का नियम लिखिए। सिद्ध कीजिए कि गुरुत्व के अधीन स्वतंत्रतापूर्वक गिरती वस्तु की कुल यांत्रिक ऊर्जा सदैव संरक्षित रहती है।

Post a Comment