Class 11th economics trimasik pepar 2026-27 pdf download

Class 11th economics trimasik pepar 2026-27 pdf download

 त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा-11वी 

विषय-अर्थशास्त्र 

समय: 3:00 घंटे. पूर्णांक: 80


निर्देश:

सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनके लिए 32 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है (उत्तर सीमा लगभग 30 शब्द)।

प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है (उत्तर सीमा लगभग 75 शब्द)।

प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है (उत्तर सीमा लगभग 120 शब्द)।

प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1 × 6 = 6 )

(i) अर्थशास्त्र के पिता (जनक) किसे कहा जाता है?

(अ) अल्फ्रेड मार्शल. (ब) एडम स्मिथ. (स) जे. एम. कीन्स. (द) रॉबिंस

(ii) आंकड़ों (Data) के वर्गीकरण में पहला कदम कौन-सा है?

(अ) संकलन. (ब) सारणीयन. (स) विश्लेषण. (द) प्रस्तुतीकरण 

(iii) निर्देशांक (Index Number) का उपयोग किसके मापन के लिए किया जाता है?

(अ) केवल कीमतों में परिवर्तन. (ब) समय के साथ औसत परिवर्तन

(स) केवल उत्पादन. (द) इनमें से कोई नहीं

(iv) एक समाजवादी अर्थव्यवस्था का मुख्य उद्देश्य होता है:

(अ) अधिकतम लाभ कमाना. (ब) अधिकतम लोक कल्याण

(स) आर्थिक स्वतंत्रता. (द) प्रतिस्पर्धा बढ़ाना

(v) जब कुल उपयोगिता (TU) अधिकतम होती है, तब सीमांत उपयोगिता (MU) होती है:

(अ) धनात्मक. (ब) ऋणात्मक. (स) शून्य. (द) अनंत

(vi) निम्नलिखित में से पूरक वस्तु का उदाहरण कौन-सा है?

(अ) चाय और कॉफी. (ब) कार और पेट्रोल. (स) पेन और पेंसिल. (द) गुड़ और शक्कर


प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1 × 6 = 6 )

(i) सांख्यिकी __________ और गुणात्मक दोनों प्रकार के आंकड़ों का अध्ययन करती है

(ii) माध्यिका (Median) स्थिति संबंधी __________ का एक प्रकार है।

(iii) अल्पकालीन उत्पादन फलन को __________ अनुपातों का नियम कहा जाता है। 

(iv) औसत लागत वक्र (AC Curve) का आकार अंग्रेजी के __________ अक्षर जैसा होता है।

(v) पूर्ति का नियम कीमत एवं वस्तु की पूर्ति के बीच __________ संबंध को प्रदर्शित करता है। 

(vi) पैमाने के प्रतिफल का संबंध __________ अवधि से होता है। 


प्र.3. सत्य / असत्य लिखिए: (1 × 6 = 6)

(i) प्राथमिक आंकड़े वे आंकड़े हैं जिन्हें अनुसंधानकर्ता स्वयं पहली बार एकत्र करता है। 

(ii) समांतर माध्य से निकाले गए विचलनों का योग सदैव शून्य होता है। 

(iii) जिस कीमत पर मांग और पूर्ति बराबर होती हैं, उसे संतुलन कीमत कहते हैं। 

(iv) उत्पादन बंद कर देने पर भी परिवर्तनशील लागतें बनी रहती हैं। 

(v) उपयोगिता को कार्डिनल (संख्यात्मक) रूप में मापा जा सकता है, यह विचार प्रोफेसर हिक्स का था। 

(vi) भारत में पहली आधिकारिक जनगणना वर्ष 1881 में हुई थी। 


प्र.4. एक वाक्य / शब्द में उत्तर लिखिए: (1 × 7 = 7 )

(i) सांख्यिकी का जनक किसे माना जाता है?

(ii) माध्यिका ज्ञात करने का सूत्र (अवर्गीकृत आंकड़ों के लिए) लिखिए।

(iii) उपभोग फलन (Consumption Function) क्या दर्शाता है?

(iv) मांग की कीमत लोच (Price Elasticity of Demand) का सूत्र लिखिए।

(v) स्थिर लागत (Fixed Cost) का एक उदाहरण दीजिए।

(vi) अनधिमान वक्र (Indifference Curve) का ढाल कैसा होता है?

(vii) सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का पूर्ण रूप क्या है?


प्र. सही जोड़ी बनाइए: (1 × 7 = 7)

      कॉलम 'अ' कॉलम 'ब' 

(i) प्राथमिक समंक. (क) एकाधिकार / पूर्ण प्रतियोगिता

(ii) केंद्रीय प्रवृत्ति का माप. (ख) द्वितीयक आंकड़े

(iii) प्रकाशित रिपोर्ट. (ग) मूल (मूलभूत) आंकड़े

(iv) मांग का नियम. (घ) समांतर माध्य

(v) बाजार संरचना. (ङ) कीमत और मांग में विपरीत

(vi) उपभोक्ता का संतुलन. (च) MPC + MPS = 1

(vii) सीमांत उपभोग प्रवृत्ति. (छ) MUx / Px = MUy / Py


प्र.6. अर्थशास्त्र की परिभाषा मार्शल तथा रॉबिंस के अनुसार संक्षिप्त में लिखिए। 2

अथवा

सांख्यिकी के कोई दो मुख्य कार्य लिखिए।

प्र.7. प्राथमिक समंक तथा द्वितीयक समंक में दो अंतर लिखिए। 2

अथवा

प्रश्नावली तथा अनुसूची में कोई दो अंतर बताइए।

प्र.8. समांतर माध्य के कोई दो गुण लिखिए। 2

अथवा

माध्यिका (Median) की परिभाषा एवं दो लाभ लिखिए।

प्र.9. कुल उपयोगिता (TU) एवं सीमांत उपयोगिता (MU) में अंतर स्पष्ट कीजिए। 2

अथवा

अनधिमान वक्र (उदासीनता वक्र) की दो विशेषताएं लिखिए।

प्र.10. मांग का अर्थ एवं मांग फलन को समझाइए। 2

अथवा

पूरक वस्तुएं तथा स्थानापन्न वस्तुएं क्या हैं? उदाहरण दीजिए।

प्र.11. स्थिर लागत (Fixed Cost) तथा परिवर्तनशील लागत (Variable Cost) में अंतर बताइए। 2

अथवा

उत्पादन फलन किसे कहते हैं? इसके प्रकार लिखिए।

प्र.12. पूर्ति के नियम का अर्थ एवं इसकी दो सीमाएं लिखिए। 2

अथवा

संतुलन कीमत (Equilibrium Price) किसे कहते हैं? 2

प्र.13. उपभोग वस्तुएं और पूंजीगत वस्तुएं क्या हैं?

अथवा

सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) एवं शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) में क्या अंतर है?

प्र.14. केंद्रीय बैंक (RBI) के दो प्रमुख कार्य लिखिए। 2

अथवा

व्यावसायिक बैंकों के दो मुख्य कार्य समझाइए।

प्र.15. राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय में दो अंतर लिखिए। 2

अथवा

सरकारी बजट के दो मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

प्र.16. व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र में कोई तीन अंतर लिखिए। 3

अथवा

अर्थव्यवस्था की तीन केंद्रीय समस्याओं (क्या, कैसे और किसके लिए उत्पादन किया जाए) का वर्णन कीजिए।

प्र.17. पूर्ण प्रतिस्पर्धा (Perfect Competition) बाजार के कोई तीन प्रमुख लक्षण लिखिए। 3

अथवा

उच्चतम निर्धारित कीमत (Price Ceiling) एवं निम्नतम निर्धारित कीमत (Price Floor) को उदाहरण देकर समझाइए।

प्र.18. एक अच्छी प्रश्नावली (Questionnaire) के निर्माण में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

(कोई तीन बिंदु) 3

अथवा

वर्गीकरण एवं सारणीयन में तीन अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्र.19. निम्नलिखित आंकड़ों से समांतर माध्य (Arithmetic Mean) की गणना कीजिए: 3

प्राप्तांक: 10, 20, 30, 40, 50

छात्रों की संख्या: 2, 4, 6, 4, 4

अथवा

निर्देशांक (Index Numbers) की तीन प्रमुख विशेषताएं लिखिए।

खण्ड 'द' - दीर्घउत्तरीय प्रश्न (4 अंक)

प्र.20. मांग का नियम क्या है? एक काल्पनिक तालिका एवं रेखाचित्र की सहायता से मांग के नियम की व्याख्या कीजिए।

अथवा

मांग की कीमत लोच को मापने की प्रतिशत/आनुपातिक विधि तथा ज्यामितीय विधि को विस्तार से समझाइए।

प्र.21. परिवर्तनशील अनुपातों का नियम (Law of Variable Proportions) क्या है? इसके विभिन्न चरणों को रेखाचित्र सहित समझाइए।

अथवा

पैमाने के प्रतिफल (Returns to Scale) से आप क्या समझते हैं? इसके तीनों चरणों (बढ़ते, स्थिर तथा घटते प्रतिफल) की व्याख्या कीजिए।

प्र.22. राष्ट्रीय आय की गणना की विभिन्न विधियों (उत्पाद विधि, आय विधि तथा व्यय विधि) का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

अथवा

निवेश गुणक (Investment Multiplier) का क्या अर्थ है? इसकी कार्यविधि को एक उदाहरण द्वारा समझाइए।

प्र.23. निम्नलिखित समंकों से माध्यिका (Median) ज्ञात कीजिए:

वर्ग अंतराल. आवृत्ति (Frequency)

 0 - 10. 5

10 - 20. 8

20 - 30. 12

30 - 40. 10

   40 - 50. 5

अथवा

सहसंबंध (Correlation) का क्या अर्थ है? इसके विभिन्न प्रकारों तथा उपयोगिता का विस्तार से वर्णन कीजिए।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.