Class 12th geography trimasik pepar 2026-27 pdf download
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा - 12वीं
विषय - भूगोल
समय: 03:00 घंटे। पूर्णांक: 70 अंक
सामान्य निर्देश:
सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है। (सही विकल्प - 06 अंक, रिक्त स्थान - 06 अंक, सत्य/असत्य - 06 अंक, सही जोड़ी - 05 अंक, एक वाक्य में उत्तर - 05 अंक)
प्रश्न क्रमांक 6 से 13 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
प्रश्न क्रमांक 14 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
प्रश्न क्रमांक 18 का प्रश्न 4 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)
प्रश्न क्रमांक 19 एवं 20 मानचित्र पर आधारित प्रश्न हैं, प्रत्येक पर 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1 × 6 = 6 )
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है?
(अ) यात्रियों का विवरण। (ब) प्राचीन मानचित्र
(स) चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने। (द) प्राचीन महाकाव्य
(ii) एशिया महाद्वीप में विश्व की लगभग कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?
(अ) 40 प्रतिशत। (ब) 50 प्रतिशत। (स) 60 प्रतिशत। (द) 70 प्रतिशत
(iii) मानव विकास सूचकांक (HDI) में विश्व में प्रथम स्थान पर स्थित देश कौन-सा है?
(अ) लात्विया। (ब) नॉर्वे (स) फिनलैंड (द) ऑस्ट्रिया
(iv) लाल कॉलर श्रमिक (Red Collar Workers) किस क्रियाकलाप के अंतर्गत आते हैं?
(अ) प्राथमिक क्रियाकलाप। (ब) द्वितीयक क्रियाकलाप
(स) तृतीयक क्रियाकलाप (द) चतुर्थक क्रियाकलाप
(v) सूरत, दमन, गोवा तथा पांडिचेरी किस श्रेणी के नगर के उदाहरण हैं?
(अ) प्राचीन नगर (ब) मध्यकालीन नगर
(स) आधुनिक नगर (द) धार्मिक नगर
(vi) भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन-सा है?
(अ) उत्तर प्रदेश। (ब) बिहार (स) पश्चिम बंगाल (द) महाराष्ट्र
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1 × 6 = 6 )
(i) मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का ____________ अध्ययन है।
(ii) जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला सबसे प्रबल भौगोलिक कारक ____________ है।
(iii) प्रोफेसर अमर्त्य सेन ____________ विषय के नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।
(iv) उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में चाय, कॉफी और रबड़ ____________ कृषि के अंतर्गत आते हैं।
(v) जनगणना वर्ष 2011 में भारत का औसत लिंग अनुपात ____________ था।
(vi) गंगा के जलोढ़ मैदान में मुख्य रूप से ____________ बस्तियां पाई जाती हैं।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए: (1 × 6 = 6 )
(i) भौतिक पर्यावरण मानव द्वारा परिवर्तित किया जाता है।
(ii) विश्व की 90 प्रतिशत जनसंख्या केवल 10 प्रतिशत भू-भाग पर निवास करती है।
(iii) डॉ. महबूब-उल-हक के अनुसार विकास लोगों के विकल्पों में वृद्धि करता है।
(iv) स्थानांतरण कृषि को 'कर्तन एवं दहन कृषि' (Slash and Burn) भी कहते हैं।
(v) भारत का पहला जनगणना सर्वेक्षण वर्ष 1872 में हुआ था।
(vi) ग्रामीण बस्तियों में शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन का पूर्ण एवं समुचित विकास होता है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाकर लिखिए: (1 × 5 = 5 )
स्तंभ (क) स्तंभ (ख)
(i) सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप। (अ) एक वर्ष में कम से कम 183 दिन काम करने वाला
(ii) मुख्य श्रमिक। (ब) नीलगिरी की पहाड़ियाँ
(iii) तमिलनाडु में चाय बागान। (स) एशिया
(iv) यंत्रीकरण। (द) कृषि आधारित उद्योग
(v) अचार, शक्कर व जूस उद्योग। (इ) स्वचालित मशीनें
प्रश्न 5. एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5 )
(i) मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है -
यह कथन किस विद्वान का है?
(ii) जनसंख्या घनत्व ज्ञात करने का सामान्य सूत्र क्या है?
(iii) चुइंगम का निर्माण किस वृक्ष के दूध (लेटेक्स) से होता है?
(iv) निर्माण (Manufacturing) उद्योग की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है?
(v) प्राथमिक क्रियाकलाप से जुड़ी ग्रामीण बस्तियाँ क्या कहलाती हैं?
प्रश्न 6. रेटजेल के अनुसार मानव भूगोल की परिभाषा लिखिए। (2)
--- अथवा ---
पर्यावरण निश्चयवाद (Environmental Determinism) से क्या आशय है?
प्रश्न 7. प्रवास के प्रतिकर्ष (Push Factors) एवं अपकर्ष (Pull Factors) कारकों के दो-दो नाम लिखिए 2
--- अथवा ---
जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि से क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 8. मानव विकास के चार प्रमुख स्तंभों के नाम लिखिए। (2)
--- अथवा ---
मानव विकास सूचकांक (HDI) क्या है?
प्रश्न 9. प्राथमिक क्रियाकलाप किसे कहते हैं? दो उदाहरण दीजिए। (2)
--- अथवा ---
ऋतु प्रवास (Transhumance) किसे कहते हैं?
प्रश्न 10. विनिर्माण (Manufacturing) से क्या आशय है? (2)
--- अथवा ---
कुटीर उद्योग की कोई दो मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 11. 1921 को भारतीय जनसंख्या के इतिहास में "महान विभाजन वर्ष" क्यों कहा जाता है? (2)
--- अथवा ---
सीमांत श्रमिक (Marginal Worker) किसे कहते हैं?
प्रश्न 12. मानव बस्तियों से क्या तात्पर्य है? (2)
--- अथवा ---
पल्ली बस्तियाँ (Palled/Segmented Settlements) किसे कहते हैं?
प्रश्न 13. पर्यटन नगर (Hill Stations) किसे कहते हैं? भारत के दो पर्यटन नगरों के नाम लिखिए। (2)
--- अथवा ---
मेगा नगर (Mega City) किसे कहते हैं?
प्रश्न 14. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले तीन प्रमुख भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए। (3)
--- अथवा ---
जन्म दर और मृत्यु दर में कोई तीन प्रमुख अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 15. भूमध्यसागरीय कृषि की कोई तीन प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (3)
--- अथवा ---
निर्वाह कृषि एवं रोपण कृषि में कोई तीन अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 16. खनन किसे कहते हैं? खनन की प्रमुख विधियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (3)
--- अथवा ---
लघु उद्योग एवं कुटीर उद्योग में कोई तीन अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 17. कायिक घनत्व (Physiological Density) तथा कृषीय घनत्व (Agricultural Density) को परिभाषित कीजिए। (3)
--- अथवा ---
गुच्छित बस्तियाँ (Clustered Settlements) किस प्रकार की होती हैं? इनके विकास के लिए उत्तरदायी कारक लिखिए।
प्रश्न 18. भारत में जनसंख्या घनत्व के स्थानिक वितरण की विस्तृत विवेचना कीजिए। (4)
--- अथवा ---
भारत में जनसंख्या वृद्धि की चारों प्रावस्थाओं (Phases of Population Growth) की विशेषताओं को समझाइए।
प्रश्न 19. विश्व के सीमाकार रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए: ( 5 )
प्रेयरीज (Prairies) घास का मैदान
उत्तरी-पश्चिमी यूरोप का डेरी कृषि क्षेत्र
तिब्बत का चलवासी पशुचारण क्षेत्र
न्यूजीलैंड का केंटरबरी घास का मैदान
ऑस्ट्रेलिया का वाणिज्य अनाज कृषि क्षेत्र
--- अथवा ---
विश्व के सीमाकार रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए:
पंपास (Pampas) घास का मैदान
कनाडा का डेरी कृषि क्षेत्र
अफ्रीका का निर्वाह संग्रहण क्षेत्र
दक्षिण-पूर्वी एशिया का आदिकालीन निर्वाह कृषि क्षेत्र
उत्तरी अमेरिका का वाणिज्य पशुधन पालन क्षेत्र
प्रश्न 20. भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए: (5)
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य (उत्तर प्रदेश)
वर्ष 2011 में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य (केरल)
वर्ष 2011 में न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य (अरुणाचल प्रदेश)
भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य (गोवा)
वर्ष 2011 में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य (हिमाचल प्रदेश)
--- अथवा ---
भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए:
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य (बिहार)
वर्ष 2011 में न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य (हरियाणा)
वर्ष 2011 में न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य (सिक्किम)
उच्चतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य (मेघालय)
प्रायद्वीपीय भारत का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य (तमिलनाडु)

Post a Comment