Class 11th hindi trimasik paper 2025-26 PDF Download

Class 11th hindi trimasik paper 2025-26 :-

Class 11th hindi trimasik paper 2025-26 PDF Download

त्रैमासिक परीक्षा – 2025–26

कक्षा – 11वी 

विषय – हिन्दी 

समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 80

—----------------------------------------------------------------------

निर्देश : - i सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।

         ii प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×32=32 अंक निर्धारित है।

         iii प्रश्न क्रमांक 06 से 15 कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा 30 शब्द है।

         iv प्रश्न क्रमांक 16 से 19 कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा 75 शब्द है।

         v प्रश्न क्रमांक 20 से 23 कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा 120 शब्द है।

प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)

         (i) संचार शब्द की उत्पत्ति किस धातु से हुई है?

             (अ) सन् (ब) चर (स) सार (द) सच

         

         (ii) भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लमा मंगेशकर की लोकप्रियता का मर्म था-

             (अ) गानपन (ब) सुशीलापन (स) अवधि भाषा (द) निर्मलता

   

         (iii) कबीर की भाषा को कहा जाता है-

             (अ) ब्रज भाषा (ब) परिष्कृत भाषा (स) अवधि भाषा (द) साधुक्कडी भाषा


        (iv) निम्न में से कौन छायावादी कवि हैं-

             (अ) सुमित्रानंदन पंत (ब) त्रिलोचना (स) प्रेमचंद (द) मीरा


        (v) अमृतराय किस प्रसिद्ध कहानीकार के पुत्र थे-

             (अ) प्रेमचंद (ब) महादेवी वर्मा (स) प्रेमचंद (द) मीरा


        (vi) जनसंचार के माध्यम हैं –

             (अ) टेलीवीजन (ब) इंटरनेट (स) समाचार पत्र (द) उपरोक्त सभी


प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)

        (i) मीरा के आराध्य……..……………….थे।

        (ii) संचारी भावों की संख्या………..………….होती है।

        (iii) विदाई संभाषण…………………….की रचना है।

        (iv) वह परिश्रम करता तो अधिक सफल होता………………….वाक्य है।

        (v) चित्रपट संगीत का मुख्य गुण धर्म………………………है।

        (vi) हिन्दी का प्रथम साप्ताहिक पत्र……………………..है।

प्रश्न-3 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)

        (i) कबीर की रचना बीजक है।

        (ii) शिव शंभू के चिट्ठे बालमुकुंद गुप्त की रचना है।

        (iii) रचना के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं। 

        (iv) पत्रकारिता लोकतंत्र का पहला स्तंभ है।

        (v) चित्रपट संगीत में आधे तालों का उपयोग होता है।

        (vi) शब्द शक्ति के तीन भेद माने गए हैं।

प्रश्न-4 सही जोड़ी बनाकर लिखिए – (1×7=7)

                  स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)

        (i) आंखों में घूमना (क) भक्तिकाल

        (ii) आलो आंधारि (ख) बराबर याद आना

        (iii) अनौपचारिक पत्र (ग) अत्यधिक दुख

        (iv) परिताप (घ) बेबी हालदार

        (v) जयशंकर प्रसाद (ङ) मैत्री भाव

        (vi) नान बाइयों के मसीहा (च) रामचरितमानस

        (vii) हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग (छ) रिमाइंडर

                                                               (ज) मियाँ नसीरुद्धीन

                                                               (झ) कामायनी 

       

प्रश्न-5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×7=7)

        (i) मीरा बाई किसकी आराधना करती थी।

        (ii) 'ईद का चाँद होना' मुहावरे का अर्थ लिखिए।

        (iii) किन्ही दो महाकाव्यों के नाम लिखिए।

        (iv) मुझे केवल मात्र पाँच रूपया चाहिए, वाक्य शुद्ध करके लिखिए।

        (v) भक्ति काल को कितने भागों में बाँटा गया है, नाम लिखिए।

        (vi) कबीर ने कुम्हार को किसका प्रतीक माना है।

        (vii) छायावाद के कवियों के नाम लिखिए।


प्र.6 भक्ति काल को स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है? (2)

                                    अथवा 

        मीरा ने कृष्ण की भक्ति किस रूप में की है?


प्र.7 जनसंचार के प्रमुख दो माध्यमों के नाम लिखिए। . (2)

                                   अथवा 

      प्रयोगवाद के दो कवियों के नाम लिखिए।

 

प्र-8 मानव शरीर का निर्माण किन पाँच तत्वों से मिलकर बना है? नाम लिखिए। (2)

                                   अथवा

      मात्रिक छंद की परिभाषा लिखिए।


प्र-9 प्रगतिवाद की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)

                                   अथवा

      गद्य की चार विधाओं के नाम लिखिए।


प्र-10 निर्गुण काव्य धारा के प्रकार बताते हुए दो कवेयों के नाम लिखिए। (2)

                                  अथवा

        ज्ञान मार्गी शाखा की विशेषताएँ लिखिए।


प्र-11 नाटक के तत्व लिखिए। (2)

                                 अथवा 

        उपन्यास के तत्व लिखिए।

प्र-12 कुंई की खुदाई-चिनाई समय चेजारों अपने सिर पर टोपी क्यों पहनते हैं? (2)

                                  अथवा

         न्याय और नीति सब लक्ष्मी के खिलौने हैं, जब जैसे चाहे नाचती है, भाव लिखिए।


प्र-13 रिपोर्ताज से आप क्या समझते हैं। (2)

                                  अथवा

        पं. अलोपदीन के नमक की गाड़ियाँ कहां, क्यों, किसने रोंकी थी?


प्र-14 पिता कवि को 'सोने पर सुहागा' कहकर क्यों बुलाते हैं? (2)

                                  अथवा

        मीरा ने सहज मिले अविनासी क्यों कहा है?


प्र-15 पथेर पंचाली' फिल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक क्यों चला? (2)

                                  अथवा

        मियों नसीरूद्दीन ने अतीत व वर्तमान में क्या अंतर पाया है?


प्र-16 कबीर अथवा मीरा का साहित्यिक जीवन परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए। (3)

        1. रचनाएँ 2. भाव पक्ष 3. कला पक्ष 4. साहित्य में स्थान


प्र-17 प्रेमचंद अथवा शेखर जोशी का साहित्यिक जीवन परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए । (3)

       1. रचनाएँ 2. भाषा 3. शैली 4. साहित्य में स्थान


प्र-18 आनंद फल की प्राप्ति के लिए मीरा ने क्या किया?

                                 अथवा

        तालीम की तालीम भी बड़ी चीज होती है, भात्र विस्तार कर लिखिए।


प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (3)

         सफलता प्राप्ति का मूल मंत्र है अपने समय का सदुपयोग करना सदुपयोग का अर्थ है सही उपयोग 

         कार्य को समझ कर तुरंत कार्य में लग जाना। जीवन में अनेक दबाव आते हैं अनेक व्यस्तताएँ आती हैं 

         व्यस्तताओं से अधिक मन का आलस घेरता है। व्यवस्थाओं का बहाना बनाकर या आलस्य में घिरकर 

         कार्यों को टाल देता है उसकी सफलता भी टल जाती है। इसके विपरीत जो व्यक्ति सोच समझकर 

         योजना पूर्वक कार्यों की ओर निरंतर कदम बढ़ाता है एक न एक दिन ममता उसके चरण चूम लेती है 

         आज के काम को कल पर डालने की प्रवृति सबसे घातक है इस प्रवृत्ति के कारण मन में असंतोष बना 

         रहता है अनेक कार्यों का बोझ बना रहता है। और काम को टालने की ऐसी आदत बन जाती है कि शुभ 

         कार्य करने की घड़ी आती ही नहीं।

 प्रश्न– (i) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए । (ii) कौनसी प्रवृत्ति सबसे घातक है?

        (iii) निरंतर का विलोम शब्द लिखिए ।

                           अथवा 

         निम्नलिखित अपठित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

         बादल, गरजो! 

         घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ ! 

         ललित ललित, काले घुँघराले, 

         बाल कल्पना के से पालि, 

         वज छिपा, नूतन कविता,

         फिर भर दो - बादल, गरजो!

 प्रश्न–(i) काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए । 

       (ii) नूतन शब्द का पर्यायवाची लिखिए ।

       (iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।


प्र.20 निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - (4)  

        हम तो एक एक कर जाना।

        दोइ कहें तिनहीं कों दोजग जिन नाहिनं पाहिचांनां ॥ 

        एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समानां । 

        एकै खाक गढ़ सब भांडे एकै कोहरा सांनां ।।

                            अथवा

        मेरे तो गिरधर गोपाल,दूसरो न कोई 

        जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई

        छांड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहें कोई ?

        संतन ढिग बैठि बैठि लोक - लाज कोई? 

        अंसुवन जल सींचि सींचि प्रेम बेलि बोई

        अब त बेलि फैल गई आनंद फल होई


प्र.21 निम्नलिखित गधांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - (4)

        नौकरी में ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीर का मज़ार है। निगाह चढ़ावे और चादर पर रखनी 

        चाहिए। ऐसा काम ढूंढ़ना जहां कुछ ऊपरी आय हो । मासिक वेतन तो पूर्णमासी का चांद है जो एक 

        दिन दिखाई देता है और घटते घटते लुप्त हो जाता है। ऊपरी आय बहता हुआ स्रोत है जिससे सदैव 

        प्यास बुझती है।

                            अथवा

        दुनिया सोती थी, दुनिया की जीभ जागती थी। सवेरे देखिए तो बालक- वृद्ध सब के मुंह से यही बात 

        सुनाई देती थी। जिसे देखिए वही पंडित जी के इस व्यवहार पर टीका टिप्पणी कर रहा था, निंदा की 

        बौछारें हो रही थीं, मानो संसार से अब पापी का पाप कट गया।


प्र.22 विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए । (4)

                            अथवा 

         बड़ी बहन के विवाह में आमंत्रित करने हेतु मित्र को पत्र लिखिए ।


प्र.23 निम्नलिखित विषयों पर रूपरेखा सहित निबन्ध लिखिए- (4)

     (i) जीवन में खेलों का महत्व (ii) जल ही जीवन है (iii) विद्यार्थी जीवन और अनुशासन (iv) मेरा प्रिय खेल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.