MP Board Class 9th Social Science Trimasik Paper 2024-25 PDF Download
MP Board Class 9th Social Science Trimasik Paper 2024-25 PDF Download :-
Class 9th samajik vigyan Trimasik Paper 2024-25:-
त्रैमासिक परीक्षा – 2024–25
कक्षा – 9वी
विषय – सामाजिक विज्ञान
समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 75
—------------------------------------------------------------------------
निर्देश : -
i सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
ii प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×30=30 अंक निर्धारित है।
iii प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
iv प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
v प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्ये प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)
(i) कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है -
(अ) आठ (ब) सात
(स) ग्यारह (द) नौ
(ii) संसद के कितने सदन होते है।
(अ) 2 (ब) 3
(स) 4 (द) 5
(iii) लोकतंत्र जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता का शासन है उपरोक्त कथन है –
(अ) अब्राहिम लिंकन (ब) मिस्टर चर्चिल
(स) प्रो लास्की (द) प्रो गार्नर
(iv) उत्पादन क्रिया की प्रथम आवश्यकता हैं ?
(अ) भूमि (ब) भौतिक पूंजी
(स) मानव पूंजी (द) श्रम
(v) संविधान सभा के अध्यक्ष थे –
(अ) डॉ राजेन्द्र प्रसाद (ब) बाल गंगाधर तिलक
(स) नेताजी सुभाष चन्द्र बास (द) गुलजारी लाल नंदा
(vi) इनमे से स्थाई पूंजी कौन सी है –
(अ) यन्त्र (ब) कंप्यूटर
(स) भूमि (द) उपरोक्त सभी
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
(i) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप……………………….….है ।
(ii) भारत में वोट डालने की उम्र………………………….है।
(iii) कार्ल मार्क्स ने…………..………………..नामक ग्रंथ की रचना की ।
(iv) भारत मे राष्ट्रपति का कार्यकाल………………………..होता है।
(v) लोकसभा सदस्यो को चुनाव चिन्ह……………………….प्रदान करता है।
(vi) मौसमी बेरोजगारी………………………..क्षेत्रों में पाई जाती है ।
प्रश्न-3 सही जोड़ी बनाइए- (1×6=6)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) डॉ नेलसन मण्डेला (a) किसी दस्तावेज का खास हिस्सा
(ii) महात्मा गाँधी (b) भारत
(iii) आग सान सू की (c) म्यानमार
(iv) अब्राहिम लिंकन (d) अमेरिका
(v) सुकरात (e) दक्षिण आफ्रीका
(vi) धारा (f) एथेन्स
प्रश्न-4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×6=6)
(i) भारत के केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है।
(ii) गोंडवाना भूखंड कहाँ स्थित है?
(iii) सामूहिक खेतों को किस नाम से जाना जाता है ?
(iv) भारत की सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य है।
(v) पृथ्वी के मध्य में 0° अक्षांश रेखा को किस नाम से जाना जाता है?
(vi) भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
प्रश्न-5 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) भारत के दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है।
(ii) ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में जमुना के नाम से जाना जाता है।
(iii) लोकतंत्र में शासकों का चुनाव जनता करती है।
(iv) भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है।
(v) भारत का सविधान 15 अगस्त 1947 को लागू हुआ।
(vi) "पालटिक्स" के रचयिता कार्ल मार्क्स है।
प्र.6 भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
प्र.7 भारत को विश्व में किन किन नामों से जाना जाता है। (2)
अथवा
मानक याम्योत्तर से क्या आशय है।
प्र.8 18वीं सदी में फ्रांसीसी समाज कितने वर्गो में बंटा था ? (2)
अथवा
फ्रांस की क्रान्ति ने विश्व को कौन से तीन सिद्धांत दिये ?
प्र.9 खूनी रविवार की घटना क्या थी ? (2)
अथवा
पहला विश्व युद्ध कब से कब तक लड़ा गया ?
प्र.10 लोकतंत्र की परिभाषा दीजिये? (2)
अथवा
पांच लोकतान्त्रिक देशो के नाम लिखिये।
प्र.11 संसदीय शासन प्रणाली क्या है। (2)
अथवा
संविधान सभा के पाँच सदस्यों के नाम लिखिए ।
प्र.12 वयस्क मताधिकार क्या है। (2)
अथवा
संविधान निर्माण क्यो आवश्यक है।
प्र.13 शिक्षित बेरोजगारी से आप क्या समझते हैं ? (2)
अथवा
बेरोजगारी से क्या आशय है ?
प्र.14 जन्म दर से क्या आशय है ? (2)
अथवा
मृत्यु दर से क्या आप समझते हैं ?
प्र.15 रबी और खरीफ फसलफसल में दो अंतर लिखिए । (2)
अथवा
गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियों के नाम लिखिए।
प्र.16 फ्रांसीसी समाज में कर व्यवस्था कैसी थी ? (2)
अथवा
माण्टेस्क्यू के विषय में आप क्या जानते हैं ?
प्र.17 कार्ल मार्क्स का पूंजीवाद पर क्या विचार था ? (2)
अथवा
द्वितीय इण्टरनेशनल क्या था ?
प्र.18 कार्यशील पूंजी किसे कहते हैं? (3)
अथवा
पालमपुर में किन किसानों को खेती से बचत होती है?
प्र.19 कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर होता है, कोई दो कारण लिखिये । (3)
अथवा
कर्क रेखा का भारत की जलवायु में महत्व है। कोई दो महत्व लिखिए ।
प्र.20 फ्रांसीसी समाज के किन तबकों को क्रांति के कारण सत्ता छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। (3)
अथवा
19वीं और 20वीं सदी की दुनिया के लिए फ्रांसीसी क्रांति कौन सी विरासत छोड़ गई ?
प्र.21 उदारवादी पर टिप्पणी लिखिए। (4)
अथवा
बेरोजगारी के दुष्परिणाम लिखिए ।
प्र.22 भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा क्यों दी जाती है, तीन बिन्दुओ से स्पष्ट कीजिए । (4)
अथवा
हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति होने के कोई तीन लाभ लिखिये।
प्र.23 भारत में निर्धनता के क्या कारण है ? लिखिये । (4)
अथवा
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम क्या है ? इसकी प्रमुख विशेषताओं को समझाईये ।
Post a Comment