MP Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2024-25 PDF Download
MP Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2024-25 PDF Download :-
Class 9th Hindi Trimasik Paper 2024-25 :-
त्रैमासिक परीक्षा – 2024–25
कक्षा – 9वी
विषय – हिन्दी
समय : 3 घण्टे पूणांक : 75
—------------------------------------------------------------------------
निर्देश :
i सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
ii प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1X30 = 30 अंक निर्धारित है।
iii प्रश्न क्र. 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
iv प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
v प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्ये प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)
(i) रसखान किस भक्तिशाखा के कवि हैं –
(अ) रामभक्ति शाखा (ब) शिवभक्ति शाखा
(स) कृष्णभक्ति शाखा (द) प्रेममार्गी शाखा
(ii) कैदी और कोकिला किसकी रचना है –
(अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) माखनलाल चतुर्वेदी
(स) महादेवी वर्मा (द) जयशंकर प्रसाद
(iii) रस के बिना काव्य माना जाता है –
(अ) सजीव (ब) नीरस
(स) व्यर्थ (द) सार्थक
(iv) मेघ आये बड़े बन ठन के संवर के पंक्ति में अलंकार है –
(अ) अनुप्रास (ब) उपमा
(स) मानवीकरण (द) उत्प्रेक्षा
(v) कांजी हौस का चौकीदार लालटेन लेकर आता था?
(अ) हाजिरी लेने (ब) खाना देने
(स) मारने (द) इनमें से कोई नहीं
(vi) किस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं -
(अ) द्विगु (ब) तत्पुरुष
(स) द्वंद (द) कर्मधारय
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
(i) एक भारतीय आत्मा को…………………………….कहा जाता है। (माखनलाल चतुर्वेदी / महादेवी वर्मा)
(ii) कैदी और कोयल दोनों ही……………………………..देश की वासी हैं। (स्वतंत्र / गुलाम)
(iii) वार्णिक छंद में…………………………की गणना की जाती है। (वर्णों / मात्राओं)
(iv) करुण का स्थाई भाव…………………….………है। (करुणा / शोक)
(v) गधे का एक छोटा भाई भी है उसका नाम………………………………..है। (बैल / कुत्ता)
(vi) वे शब्दांश जो शब्द बनाते समय आरंभ में लगते है………………………कहलाते हैं। (उपसर्ग / प्रत्यय)
प्रश्न-3 सही जोड़ी बनाइए- (1×6=6)
(अ) (ब)
(i) दुर्लभ मिट्टी
(ii) कबीरदास साँप
(iii) सम्माननीय मुंशी प्रेमचंद
(iv) मृतिका आदर योग्य
(v) दो बैलों की कथा कठिनता से प्राप्त
(vi) जहरीला साखियाँ एवं सबद
आसानी से प्राप्त
प्रश्न-4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×6=6)
(i) छायावाद के चार प्रमुख स्तम्भ कवि कौन-कौन से है?
(ii) रसखान किसके अनन्य भक्त हैं?
(iii) प्रबंध काव्य के भेदों के नाम लिखिए।
(iv) जिस काव्य का आनंद पढ़कर या सुनकर लिया जाता है उसे क्या कहते हैं?
(v) रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं ?
(vi) रीढ़ की हड्डी एकांकी किस समस्या पर आधारित है ?
प्रश्न-4 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) रसखान के गुरु का नाम गो. विठ्ठलदास था।
(ii) मात्रिक छंद में मात्राओं की गणना की जाती है।
(iii) रसयुक्त वाक्य ही काव्य है कथन आचार्य विश्वनाथ का है।
(iv) झूरी बैलों को देखकर गदगद हो गया।
(v) विचार विनिमय के माध्यम को भाषा कहते हैं।
(vi) छंद को पढ़ने का प्रवाह (लय) गति कहलाता है।
प्र.5 भक्ति काल को स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है? (2)
अथवा
छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
प्र.6 कबीरदास के शिल्प सौंदर्य कि 2 विशेषताएँ लिखिए ? (2)
अथवा
सुमित्रानंदन पंत के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए?
प्र.7 मानसरोवर से कवि का क्या आशय है? (2)
अथवा
हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
प्र.8 रूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.9 'चौपाई' छन्द की परिभाषा उदाहरण लिखिए। (2)
अथवा
'दोहा' छन्द की परिभाषा उदाहरण लिखिए।
प्र.10 प्रेमचंद की दो रचनाएँ लिखते हुए उनकी भाषा शेती की विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
महादेवी वर्मा की दो रचनाएँ लिखते हुए उनकी भाषा शैली की विशेषताएँ लिखिए।
प्र.11 छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया? (2)
अथवा
कांजी हौज में कैद पशुओं की हाजरी क्यों ली जाती थी?
प्र.12 नाटक और एकांकी में दो अंतर लिखिए । (2)
अथवा
कहानी और उपन्यास में दो अंतर लिखिए ।
प्र.13 निपात शब्द क्या हैं लिखिए। (2)
अथवा
तत्सम शब्द क्या होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.14 बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारी फैलने का खतरा होता है? (2)
अथवा
रीड की हड्डी एकांकी का उद्देश्य लिखिए।
प्र.15 मुहावरे एवं लोकोक्तियों में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
संधि एवं समास में अंतर लिखिए।
प्र.16 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कर लिखिए । (2)
1. मैं कल भोपाल जाऊँगी (प्रश्नवाचक)
2. यह आपका विद्यालय है। निषेधवाचक)
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ सहित वाक्य बनाकर लिखिए ।
1. आँख का तारा होना
2. आग में घी डालना
प्र.17 हमारा भू-जल भंडार कैसे समृद्ध होता है? लिखिए। (2)
अथवा
विलोम शब्द किसे कहते हैं? 'सदुपयोग' शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
प्र.18 निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए- (3)
प्रेमी ढूंढत में फिरौ प्रेमी मिले न कोई ।
प्रेमी को प्रेमी मिलै, सब विष अमृत होई ॥
अथवा
मानसरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहि ।
मुकताफल मुकता चुगै, अब उड़ि अनत न जाहिं ॥
प्र.19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए (3)
जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। जब हम किसी आदमी को परले दर्जे का बेवकूफ कहना
चाहते हैं तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह
पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।
अथवा
विलासिता की सामग्रियों से बाजार भरा पड़ा है, जो आप को लुभाने की जी तोड़ कोशिश में निरंतर लगी रहती
हैं। दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं को ही लीजिए। टूथपेस्ट चाहिए : यह दांतों को मोती जैसा
चमकीला बनाता है, यह मुंह की दुर्गंध हटाता है। यह मसूड़ों को मजबूत करता है और यह पूर्ण सुरक्षा देता है।
प्र.20 यातायात के नियमों पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)
अथवा
कक्षा में अपने प्रिय मित्र से पढ़ाई से संबंधित संवाद लिखिए।
प्र.21 निम्नलिखित अपठित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए । (4)
अंग्रेजी में एक कहावत है कि सत्य के बाद स्वच्छता का स्थान है अर्थात स्वच्छता जीवन की मूल आवश्यकताओं
में शामिल है। मनुष्य मात्र में स्वच्छता का विचार उत्पन्न करने के लिए शिक्षा का प्रचार करना अनिवार्य है, इसलिए
शिक्षित व्यक्ति स्वयं ही स्वच्छता की ओर प्रवृत्त हो जाता है। बाह्य स्वच्छता का प्रभाव हमारी आंतरिक स्वच्छता
पर भी पड़ता है। वहीं आंतरिक स्वच्छता, सदाचार, नैतिक मूल्य, सद्विचार एवं अच्छी संगति से प्राप्त होती है
प्रश्न (1) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
(2) हमारी आंतरिक सुरक्षा का आधार क्या है?
(3) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
प्र.22 अपने प्राचार्य को तीन दिन के अवकाश हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)
अथवा
अपने मित्र को 'प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए।
प्र.23 निम्नलिखित विषयों पर रूपरेखा सहित निबन्ध लिखिए- (4)
(1) विद्यार्थी जीवन जीवन का स्वर्णयुग
(2) दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्व
(3) आदर्श विद्यार्थी के गुण
(4) मेरा प्रिय खेल
Post a Comment