MP Board Class 9th Social Science Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download
MP Board Class 9th Social Science Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
Class 9th Social Science Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
अर्धवार्षिक परीक्षा - 2023-24
विषय - सामाजिक विज्ञान
कक्षा - 9वी
निर्देश : -
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×30=30 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
(i) भारत के मध्य से गुजरने वाली कर्क रेखा का मान है -
(अ) 82°30' पूर्वी देशांतर (ब) 82°30' पश्चिमी देशांतर
(स) 23°30' उत्तरी अक्षांश (द) 23°30 दक्षिणी अक्षांश
(ii) विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी कौन-सी है ?
(अ) आल्पस (ब) हिमालय
(स) एंडीज (द) विन्द्याचल
(iii) इलाहबाद में किन नदियों का संगम स्थल है -
(अ) गंगा-यमुना (ब) यमुना-मंडक
(स) यमुना-चंबल (द) गंगा-कौसी
(iv) फ्रांस की क्रान्ति कब आरंभ हुई ?
(अ) 1780 ई. (ब) 1890 ई.
(स) 1960 ई. (द) 1789 ई.
(v) द्वितीय इंटरनेशनल का संबंध था।
(अ) सामंतवाद (ब) समाजवाद
(स) पूंजीवाद (द) साम्राज्यवाद
(vi) लोकतन्त्र के लिए आवश्यक है -
(अ) धनबल (ब) स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव
(स) अशिक्षा (द) निरकुशता
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)
(i) भारत की भूमि का क्षेत्रफल……….……………वर्ग किलोमीटर है।
(ii) अरावली और विध्याचल की पहाड़ियों में…………………..का पठार स्थित है।
(iii).......................विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
(iv) बोल्शेविक क्रांति के फलस्वरूप रूस में………………….का जन्म हुआ।
(v) भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल………….….....होता है ।
(vi) पालमपुर गाँव का मुख्य व्यवसाय…………………..है ।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (1×6=6)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) फूलो की बौछार (a) 2013
(ii) चावल उत्पादक द्वीप (b) 1951-52
(iii) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (c) जावा
(iv) भारत में प्रथम आम चुनाव (d) संविधान
(v) बेरोजगारी (e) जनसंख्या वृद्धि
(vi) देश का सर्वोच्च कानून (f) कहवा
प्रश्न 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए - (1×6=6)
(i) स्वेज नहर के बनने से यूरोप और भारत के मध्य कितनी दूरी कम हो गई है?
(ii) नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है।
(iii) सबसे अधिक मैंग्रोव वन कहा पाया जाता है ?
(iv) सामूहिक खेतों को किस नाम से जाना जाता है ?
(v) विश्व का सबसे बडा लोकतन्त्र वाला देश है।
(vi) छिपी हुई बेरोजगारी का दूसरा नाम ?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) लू शीतकाल में चलने वाली गर्म हवाएं है।
(ii) भारत दुनिया का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवा बड़ा देश है।
(iii) जार निकोलस लोकतांत्रिक शासक था।
(iv) मक्का व्यापारिक फसल है।
(v) लोकसभा एवं विधानसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
(vi) स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना का आरम्भ 1999 में किया गया।
प्रश्न 6 भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
भारत को विश्व में किन किन नामों से जाना जाता है।
प्रश्न 7 अपवाह तंत्र से क्या आशय है? (2)
अथवा
डेल्टा किसे कहते हैं?
प्रश्न 8 भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से है ? (2)
अथवा
मौसम और जलवायु में क्या अंतर है?
प्रश्न 9 मैग्रोव वन की दो विशेषताएं लिखिये। (2)
अथवा
मध्य प्रदेश में पाए जाने वाले वन्य प्राणियों के नाम लिखिए।
प्रश्न 10 क्रांति पूर्व फ्रांसीसी समाज में सत्ता और समाज की हैसियत को अभिव्यक्त करने वाली श्रेणी | (2)
अथवा
आतंक का राज किसे कहते हैं?
प्रश्न 11 कार्ल मार्क्स का पूंजीवाद पर क्या विचार था ? (2)
अथवा
द्वितीय इण्टरनेशनल क्या था ?
प्रश्न 12 रबी और खरीफ की फसल में अंतर बताईये? (2)
अथवा
नात्सी शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?
प्रश्न 13 लोकतान्त्रिक सरकार क्या होती है। (2)
अथवा
सविधान क्या है?
प्रश्न 14 लोकतान्त्रिक चुनावों के लिए जरूरी न्यूनतम शर्तें क्या है? (2)
अथवा
लोकसभा के लिए आरक्षित सीटों की संख्या लिखिये ?
प्रश्न 15 सर्वोच्च न्यायालय का क्या काम हैं? (2)
अथवा
मानवाधिकार क्या हैं?
प्रश्न16 कार्यशील पूंजी से आपका क्या तात्पर्य है ? (2)
अथवा
पालमपुर गांव के विकास तंत्र के बारे में आप क्या जानते हैं ?
प्रश्न 17. जीवन प्रत्याशा से क्या आशय है? (2)
अथवा
मानव पूंजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?
प्रश्न 18. कर्क रेखा का भारत की जलवायु में महत्व है। कोई तीन लिखिए। (3)
अथवा
जेट पवनें क्या हैं ?
प्रश्न 19. टोंग्या खेती क्या है? समझाइए । (3)
अथवा
इजारेदारी का क्या आशय है?
प्रश्न 20. राष्ट्रपति पद की क्या योग्यता होती है? (3)
अथवा
लोकसभा की शक्तियों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 21. न्यायपालिका के अधिकारों को समझाइए। (4)
अथवा
सरकार के प्रमुख अंग कौन से होते है?
प्रश्न 22. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं को समझाइये। (4)
अथवा
भारत में निर्धनता रेखा का आंकलन कैसे किया जाता है?
प्रश्न 23. भारत के सीमाकार मानचित्र मे निम्नलिखित को दर्शाइये (4)
(i) अरावली श्रेणी (ii) पूर्वी घाट (iii) विंध्य श्रेणी (iv) मैकाल श्रृंखला
(v) महानदी (vi) बैरन ज्वालामुखी (vii) सरक्रिक पॉइंट
PDF Download...👈👈👈
F&Q :-
- Class 9th social science ardhvaarshik paper 2023 mp board pdf
- Class 9th social science ardhvaarshik paper 2023 mp board download
- Class 9th social science ardhvaarshik paper 2023 mp board answer
Post a Comment