MP Board Class 9th Science Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download
MP Board Class 9th Science Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
Class 9th Science Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
अर्धवार्षिक परीक्षा - 2023-24
विषय - विज्ञान
कक्षा - 9वी
निर्देश :
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×30=30 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
(i) गैसों के किस गुण के कारण उन्हें सिलेंडर में भर के रखा जा सकता है -
(अ) सम्पीडयता (ब) तरलता
(स) विसरण (द) परासरण
(ii) टिंक्चर आयोडीन के विलयन में "विलेय है -
(अ) एल्कोहल (ब) आयोडीन
(स) जल (द) उपरोक्त सभी
(iii) दो या दो से अधिक परमाणुओं का समूह कहलाता है।
(अ) तत्व (ब) यौगिक
(स) आयन (द) अणु
(iv) सोडियम का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्नलिखित में से कोनसा है -
(अ) 2,8 (ब) 2,8,1
(स) 8,2,1 (द) 2,1,8
(v) एक कोशिका से दो या अधिक कोशिकाओं का बनना कहलाता है
(अ) कोशिका वृद्धि (ब) कोशिका विकास (स) कोशिका परिवर्धन (द) कोशिका विभाजन
(vi) वेग समय ग्राफ का क्षेत्रफल बताता है -
(अ) विस्थापन (ब) वेग
(स) त्वरण (द) चाल
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)
(i) जिस न्यूनतम ताप पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है वह इसका………….…...कहलाता है।।
(ii) कोलाइडी विलयन द्वारा प्रकाश की किरणों का फैलना…………….…..कहलाता है।
(iii)......................एक ही तत्व के परमाणु हैं जिनकी द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन्न होती है।
(iv) ध्वनि तरंगे………………..तरंग है।
(v).........................ऊतक जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिजों को विभिन्न भागों तक पहुँचाते हैं।
(vi) टिंडल प्रभाव…………………विलयन द्वारा प्रदर्शित गुण है ।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (1×6=6)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) बल का मात्रक (a) पृथ्वी सतह पर घुवों पर अधिक
(ii) संवेग (b) mv
(iii) भार का SI मात्रक (c) न्यूटन
(iv) हमें पृथ्वी से बाधे रखने वाला बल (d) किलोग्राम
(v) गुरूत्वीय बल का मान (e) गुरुत्वाकर्षण बल
(vi) शक्ति का SI मात्रक (f) वाट
प्रश्न 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए - (1×6=6)
(i) जल का गलनांक केल्विन पैमाने पर कितना होता है ?
(ii) आयोगाद्रो संख्या का मान क्या होता है ?
(iii) परमाणु के नाभिक की खोज किसने की थी ?
(iv) कोशिका का पावर हाउस क्या कहलाता है ?
(v) दो अस्थियों को आपस में जोड़ने वाले ऊतक
(vi) सामान्य मनुष्य के कानों के लिए श्रव्यता परास क्या है ?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) रक्त एवं प्लाज्मा संवहनीय संयोजी ऊतक हैं।
(ii) हृदय पेशियाँ ऐच्छिक होती हैं।
(iii) प्रति इकाई समय में चली गई दुरी को चाल कहते हैं।
(iv) वेग समय ग्राफ का क्षेत्रफल विस्थापन बताता है।
(v) वस्तु द्वारा अपनी गति अवस्था में परिवर्तन के विरोध को जड़त्व कहते हैं।
(vi) क्रिया एवं प्रतिक्रिया बल समान दिशा में काय करते है
प्रश्न 6 वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा से क्या समझते हो ? (2)
अथवा
ऊर्ध्वपातन को परिभाषित कीजिए। उदाहरण भी दीजिए।
प्रश्न 7 गलनांक को परिभाषित कीजिए । (2)
अथवा
वाष्पन (वाष्पीकरण) से क्या समझते हो ?
प्रश्न 8 क्या हमारे आसपास के पदार्थ शुद्ध हैं ? (2)
अथवा
मिश्रण से क्या समझते हो ?
प्रश्न 9 यौगिक किसे कहते हैं ? (2)
अथवा
विलयन क्या है?
प्रश्न 10 परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए । (2)
अथवा
बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं ? उदाहरण दीजिए ।
प्रश्न 11 कार्बन और सोडियम परमाणुओं के लिए इलेक्ट्रॉन वितरण लिखिए। (2)
अथवा
कैथोड किरणों की कोई दो विशेषताएं लिखिये ।
प्रश्न 12 माइटोकॉण्ड्रिया के दो कार्य लिखिए । (2)
अथवा
कोशिका को जीवन की संरचनात्मक क्रियात्मक इकाई क्यों कहते है ?
प्रश्न 13 पैरेनकाइमा व कोलेनकाइमा में क्या अंतर हैं ? (कोई -2) (2)
अथवा
एरियोलर ऊतक के कार्य लिखिये (कोई-2)
प्रश्न 14 एकसमान और असमान गति को स्पष्ट कीजिये । (2)
अथवा
त्वरण किसे कहते है ? इसका सूत्र एवं मात्रक बताइये।
प्रश्न 15 जब कोई गतिशील बस अचानक रूकती है, तो आप आगे की ओर झुक जाते हैं। क्यों? (2)
अथवा
गति का प्रथम नियम लिखिये ।
प्रश्न16 हरी खाद क्या है? इसके लाभ लिखिए। (3)
अथवा
जैविक तथा अजैविक कारक किस प्रकार फसल उत्पादन को प्रभावित करते हैं ?
प्रश्न 17. एक वस्तु का द्रव्यमान 10 kg है। पृथ्वी पर इसका भार कितना होगा? (2)
अथवा
द्रव्यमान एवं भार में अंतर स्पष्ट कीजिये । (कोई -2)
प्रश्न 18. गर्मियों में हमें सूती कपड़े क्यों पहनने चाहिए ? (3)
अथवा
एक संतृप्त विलयन बनाने के लिये 36g सोडियम क्लोराइड को 100g जल में 293K पर घोला
जाता है। इस तापमान पर सान्द्रता ज्ञात कीजिये ।
प्रश्न 19. डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त के तीन विशेषताओं को लिखिए। (3)
अथवा
समस्थानिक से आप क्या समझतें हैं हाईड्रोजन के समस्थानिकों को लिखिये ।
प्रश्न 20. लाइसोसोम को आत्मघाती थैली क्यों कहते है ? (3)
अथवा
40w का एक बल्ब प्रतिदिन 10 घण्टे उपयोग किया जाता है। बल्ब द्वारा एक माह में खर्च की गई
विद्युत ऊर्जा का युनिट में परिकलन कीजिये ।
प्रश्न 21. पादप कोशिका व जंतु कोशिका में 4 अंतर लिखिए। (4)
अथवा
पादप कोशिका या जंतु कोशिका का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए ।
प्रश्न 22. मिश्रण एवं योगिक में 4 अंतर स्पष्ट कीजिये । (4)
अथवा
पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में अन्तर को सारणीबद्ध कीजिए ।
प्रश्न 23. न्यूटन का गति संबंधी द्वितीय नियम लिखिये एवं सूत्र f=ma व्युत्पन्न कीजिये । (4)
अथवा
मिश्रित खेती से आप क्या समझते हैं? इसके लाभ लिखिए ।
____________
PDF Download...👈👈👈👈
F&Q :-
- Class 9 science ardhvaarshik paper 2023 pdf
- Class 9 science ardhvaarshik paper 2023 english medium
- कक्षा 9 अर्धवार्षिक परीक्षा 2023
- कक्षा 9 का हिंदी का पेपर 2023
- अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 टाइम टेबल
Post a Comment