MP Board Class 9th Hindi Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download
MP Board Class 9th Hindi Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
अर्धवार्षिक परीक्षा – 2023-24
विषय – हिन्दी
कक्षा – 9वी
समय : 3:00 घंटा पूर्णांक : 75
निर्देश : -
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×30=30 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
(i) कबीरदास की एक रचना है-
(अ) साकेत (ब) बीजक
(स) कुरुक्षेत्र (द) यामा
(ii) हिंदी साहित्य का सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य है।
(अ) पद्मावत (ब) रामचरित मानस
(स) पृथ्वीराज रासो (द) रमाल रासो
(iii) काव्य के भेद माने गए हैं-
(अ) दो (ब) तीन
(स) चार (द) पांच
(iv) झूरी ने दोनों बैलों को कहाँ भेज दिया?
(अ) मौसी के घर (ब) दादी के घर
(स) ससुराल (द) नानी के घर
(v) ईश्वर ने बैलों को क्या नहीं दिया?
(अ) पैसा (ब) मकान
(स) वाणी (द) इनमें से कोई नहीं
(vi) "दो वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को कहते हैं ।
(अ) सन्धि (ब) समास
(स) शब्द (द) वाक्य
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)
(i) मखमली टमाटर हुए…………..………..। (लाल / पीले)
(ii) कैदी और कोयल दोनों ही………….…..…….देश की वासी हैं । (स्वतंत्र / गुलाम)
(iii) महाकाव्य में जीवन का……………………चित्रण होता है (संपूर्ण / एक पक्ष का)
(iv) वीर रस का स्थाई भाव…………………..है (शोक / उत्साह)
(v) गधे का एक छोटा भाई भी है उसका नाम………….………..है । (बैल / कुता)
(vi) वे शब्दांश जो शब्द बनाते समय आरंभ में लगते है……….………कहलाते हैं। (उपसर्ग / प्रत्यय)
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (1×6=6)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) श्रृंगार रस (a) जगदीश चंद्र माथुर
(ii) रीड की हड्डी (b) दोहा
(iii) 24 मात्राओं का छंद (c) रति
(iv) विद्यालय (d) अनुप्रास अलंकार
(v) सालिम अली (e) दीर्घ संधि
(vi) चारु चंद्र की चंचल किरणें (f) वर्ड वाचर
प्रश्न 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए - (1×6=6)
(i) ज्ञान की तुलना किससे की गई है?
(ii) रसखान किसके अनन्य भक्त हैं?
(iii) रसात्मकं वाक्यं अर्थात रस युक्त वाक्य क्या कहलाता है?
(iv) हिन्दी का उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है ?
(v) रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं ?
(vi) पान वाले की बिक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) रात - दिन में तत्पुरुष समास है ।
(ii) जहां नायक - नायिका के ब विरह वर्णन हो वहां संयोग श्रृंगार होता है ।
(iii) दोहा मात्रिक छंद है ।
(iv) सूर्य का तत्सम चंद्रमा है ।
(v) अस्थिर मनोविकार स्थाई भाव कहलाते हैं ।
(vi) नाटक में कई अंक होते हैं ।
प्रश्न 6 नई कविता की प्रमुख दो विशेषताएँ लिखिए? (2)
अथवा
छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 7 मानसरोवर से कवि का क्या आशय है? (2)
अथवा
हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
प्रश्न 8 कवि रसखान के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
सुमित्रानंदन पंत के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 9 दोहा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
चौपाई की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 10 यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
रूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 11 गद्य की गौण विधाओं के बारे में लिखिए। (2)
अथवा
एकांकी की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 12 प्रेमचंद के साहित्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
महादेवी वर्मा की भाषा-शैली की विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 13 कांजी हौज में कैद पशुओं की हाजरी क्यों ली जाती थी? (2)
अथवा
छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?
प्रश्न 14 मुहावरे एवं लोकोक्तियों में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
निपात शब्द क्या हैं ? लिखिए।
प्रश्न 15 रीड की हड्डी' एकांकी का उद्देश्य लिखिए। (2)
अथवा
रीड की हड्डी एकांकी में कितने प्रकार के खेलों की चर्चा की गई है?
प्रश्न16 विज्ञापन लेखन की दो विशेषताएं लिखिए। (2)
अथवा
रिपोर्ताज से आप क्या समझते हैं? लिखिए
प्रश्न 17. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ बताते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए - (2)
(अ) अपना उल्लू सीधा करना (ब) ऊंट के मुंह में जीरा
अथवा
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए -
(अ) आकाश (ब) गणेश
प्रश्न 18. निम्नलिखित काव्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए- (3)
प्रेमी ढूंढत में फिरों प्रेमी मिले न कोई।
प्रेमी को प्रेमी मिलै सब विष अमृत होई ॥
अथवा
मानसरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहिं।
मुकताफल मुकता चुगै, अब उड़ि अनत न जाहिं ॥
प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए (3)
जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। जब हम किसी आदमी को परले 'दर्जे का
बेवकूफ कहना चाहते हैं तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी
निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।
अथवा
हम सांस्कृतिक अस्मिता की बात कितनी ही करें परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है, आस्थाओं का
क्षरण हुआ है । कड़वा सच तो यह है कि हम बौद्धिक दासता स्वीकार कर रहे हैं, पश्चिम के
सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं। हमारी नई संस्कृति अनुकरण की संस्कृति
प्रश्न 20. यातायात के नियमों पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)
अथवा
अपनी माँ से जन्मदिन की तैयारी के लिए किया गया संवाद लिखिए।
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (4)
अंग्रेजी में एक कहावत है कि सत्य के बाद स्वच्छता का स्थान है। अर्थात स्वच्छता जीवन की मूल
आवश्यकताओं में शामिल है। मनुष्य मात्र में स्वच्छता का विचार उत्पन्न करने के लिए शिक्षा का
प्रचार करना अनिवार्य है, इसलिए शिक्षित व्यक्ति स्वयं ही स्वच्छता की ओर प्रवृत हो जाता है। बाह्य
स्वच्छता का प्रभाव हमारी आंतरिक स्वच्छता पर भी पड़ता है। वहीं आंतरिक स्वच्छता, सदाचार,
नैतिक मूल्य, सद्विचार एवं अच्छी संगति से प्राप्त होती है
प्रश्न -
(i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक क्या हो सकता है?
(ii) हमारी आंतरिक सुरक्षा का आधार क्या है?
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
जो जल बादै नाव में, घर में बादै दाम,
दोनों हाथ उलीचिये, यहीं सयानों काम।
प्रश्न-
(i) नाव में पानी बढ़ने पर क्या करना चाहिए?
(ii) घर में संपत्ति बढ़ने पर क्या करना बुद्धिमानी है?
(iii) उपर्युक्त पंक्तियों का भावार्थ स्पष्ट कीजिए ।
प्रश्न 22. शाला त्याग प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य के नाम से आवेदन पत्र लिखिए।
(4)
अथवा
अपने विद्यालय के प्राचार्य को खेल का कालखण्ड नियमित रूप से लगाने हेतु एक आवेदन पत्र
लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए - (4)
(i) विद्यार्थी जीवन जीवन का स्वर्णयुग (ii) स्वास्थ्य ही धन है
(iii) दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्व (iv) आदर्श विद्यार्थी के गुण
PDF Download.... 👈👈👈
F&Q :-
- Class 9th hindi ardhvaarshik paper 2023 mp board pdf
- Class 9th hindi ardhvaarshik paper 2023 mp board english
- Class 9 Hindi ardhvaarshik paper 2023
- 9th Class Hindi Question Paper 2023 PDF
Post a Comment