MP Board Class 11th Physics Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download
MP Board Class 11th Physics Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
Class 11th Physics Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
अर्धवार्षिक परीक्षा – 2023–24
विषय – भौतिक शास्त्र
कक्षा – 11वी
समय : 3:00 घंटा पूर्णांक : 70
निर्देश : -
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×28=28 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्र. 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
(i) 1 amu बराबर होता है-
(अ) 1.6x10-²⁷ kg (ब) 1.6 x 10²⁷ g
(स) 931mev (द) 9.46×10¹⁵m
(ii) नियत वेग से गतिशील वस्तु पर परिणामी बल होगा -
(अ) नियत (ब) शून्य
(स) दुगुना (द) इनमें से कोई नहीं।
(iii) महत्तम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए प्रणि कोण होना चाहिए -
(अ) 30⁰ (ब) 45⁰
(स) 60⁰ (द) 90⁰
(iv) रॉकेट नोदक के कार्य करने का सिद्धान्त आधारित है -
(अ) द्रव्यमान संरक्षण पर (ब) ऊर्जा संरक्षण पर
(स) वेग संरक्षण पर (द) संवेग संरक्षण पर
(v) दो पिण्डों की प्रत्यास्थ टक्कर में संरक्षित रहता है -
(अ) केवल गतिज ऊर्जा (ब) केवल रेखीय संवेग
(स) गतिज ऊर्जा तथा रेखीय संवेग दोनों (द) गतिज ऊर्जा तथा कोणीय संवेग दोनों
(vi) दो पिण्डों के बीच लगने वाला आकर्षण बल उनके बीच की दूरी के -
(अ) अनुक्रमानुपाती होता है (ब) व्युत्क्रमानुपाती होता है
(स) वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है (द) वर्ग के अनुक्रमानुपाती होता है।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)
(i) 1 सेमी भुजा वाले किसी घन का आयतन…………..............मी³ के बराबर है।
(ii) अधिकतम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए पिंड को………….………….दिशा में फेंकना चाहिए।
(iii) आयतन प्रत्यास्थता गुणांक के व्युत्क्रम को………….………….कहते है।
(iv) बंद पथ में संरक्षी बल द्वारा किया गया कार्य……………………होता है।
(v) कोणीय संवेग = रेखीय संवेग x ................................।
(vi) हाइड्रोलिक मशीन…………….……...के सिद्धांत पर कार्य करती है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (1×6=6)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) कोणीय वेग (a) विमाहीन
(ii) पॉयसन अनुपात (b) 1.6 x 10-¹⁹ जूल
(iii) 1 इलेक्ट्रॉन वोल्ट (c) रेडियन/सेकण्ड
(iv) कोणीय संवेग (d) 8.314 जूल / मोल K
(v) वीन का नियम (e) Iω
(vi) सार्वत्रिक गैस नियतांक (f) λmax .T = नियतांक
प्रश्न 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए - (1×5=5)
(i) पारसेक किस राशि का मात्रक है?
(ii) किसी सदिष A की दिशा में एकांक सदिश लिखिये।
(iii) शक्ति का SI मात्रक लिखिये ।
(iv) वह बिन्दु जिसके परितः किसी पिंड का कुल गुरूत्वीय बल आघूर्ण शून्य हो, क्या कहलाता है?
(v) तरल के प्रवाह वेग मापने की युक्ति को क्या कहते हैं?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×5=5)
(i) जड़त्व आघूर्ण = द्रव्यमान × वेग।
(ii) विकृति विमाहीन राशि है।
(iii) फोटॉन का विराम द्रव्यमान शून्य होता है।
(iv) -273°C ताप पर आदर्श गैस के अणुओं की चाल शून्य होती है।
(v) सेकण्ड लोलक का आवर्तकाल 1 सेकण्ड होता है।
प्रश्न 6 विमीय विश्लेषण की सीमाएं बताईये। (2)
अथवा
विमीय विश्लेषण के उपयोग लिखिए।
प्रश्न 7 आपेक्षिक वेग किसे कहते हैं ? (2)
अथवा
एकसमान गति से आप क्या समझते हैं ?
प्रश्न 8 सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिये। (2)
अथवा
ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम लिखिए।
प्रश्न 9 एक न्यूटन बल को परिभाषित कीजिए। (2)
अथवा
क्रिकेट में खिलाड़ी कैच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींचते हैं ?
प्रश्न 10 शक्ति की परिभाषा, मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिये । (2)
अथवा
कार्य ऊर्जा प्रमेय लिखिये।
प्रश्न 11 कोणीय संवेग संरक्षण का नियम लिखिये। (2)
अथवा
g एवं G में कोई दो अंतर लिखिए l
प्रश्न 12 धारारेखीय प्रवाह एवं प्रक्षुब्ध प्रवाह में अन्तर स्पष्ट कीजिये । (2)
अथवा
वीन का विस्थापन नियम लिखिये।
प्रश्न 13 भौतिक समीकरण V² = U² + 2as की शुद्धता की जाँच कीजिये । (3)
अथवा
समीकरण T=2π√l/g की शुद्धता की जाँच कीजिये। जहां = T सरल लोलक का आवर्तकाल
l =प्रभावकारी लंबाई, g= गुरुत्वीय त्वरण
प्रश्न 14 शक्ति के लिये सूत्र P = f.v स्थापित कीजिए। (3)
अथवा
बर्नुली का सिद्धांत लिखिये एवं स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 15 कोई बाईक 5ms के एक समान वेग से गतिमान है। यदि सड़क द्वारा टायर पर 300 N का (3)
घर्षण आरोपित होता है, तो बाईक के इंजन की शक्ति ज्ञात कीजिए।
अथवा
संरक्षी बल एवं असंरक्षी बल में अंतर स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न16 कोणीय संवेग एवं बल आघूर्ण में संबंध स्थापित कीजिये। (3)
अथवा
किसी घूर्णक (रोटर) की 200 rad/s की एक समान कोणीय चाल बनाये रखने के लिये एक इंजन को
180 Nm का बल आघूर्ण (टार्क) प्रेषित करना आवश्यक है। इंजन की शक्ति ज्ञात कीजिये।
प्रश्न 17. प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? पृथ्वी सतह से क्षैतिज से किसी कोण पर फेंके गये प्रक्षेप्य के लिये (4)
उड्डयन काल प्राप्त अधिकतम ऊँचाई एवं क्षैतिज परास के लिये सूत्र स्थापित करो।
अथवा
ऊर्ध्वाधर ऊपर की और फेंके गए पिण्ड के लिए गति के समीकरण प्राप्त कीजिए।
प्रश्न 18. गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा किसे कहते हैं? G के पदों में गुरुत्व स्थितिज ऊर्जा के लिए सूत्र स्थापित (4)
कीजिए।
अथवा
कृत्रिम उपग्रह किसे कहते हैं? इसकी कक्षीय बल एवं संपूर्ण ऊर्जा के लिए सूत्र स्थापित कीजिए l
प्रश्न 19. कोई बच्चा किसी घूर्णी मंच पर अपनी दोनों भुजाएं फैलाकर खड़ा है घूर्णी मंच 40 RPM घूर्णन (4)
कराया जाता है। यदि बच्चा अपने हाथों को सिकोड़ कर अपना जड़त्व आघूर्ण आरंभिक जड़त्व
आघूर्ण से गुना कर ले तो स्थिति में उसकी कोणीय चाल rpm एवं rad s-1 ज्ञात कीजिए।
अथवा
कोई साइकिल सवार ब्रेक लगाने पर फिसलता हुआ 10 मीटर दूर जाकर रुकता है। इस प्रक्रिया की
अवधि में सड़क द्वारा साइकिल पर लगाया गया बल 200N है जो उसकी गति के विपरीत है। सड़क
द्वारा साइकिल पर किए गए कार्य की गणना कीजिए।
प्रश्न 20. केपलर के नियमों में न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम की व्याख्या कीजिए। (4)
अथवा
प्रशीतक क्या है? एक आदर्श प्रशीतक का सिद्धान्त समझाइए ।
PDF Download... 👈👈👈
F&Q :-
- Class 11th physics ardhvaarshik paper 2023 pdf download
- Class 11th physics ardhvaarshik paper 2023 pdf
- Class 11th physics ardhvaarshik paper 2023 download
Post a Comment