Class 9th Hindi trimasik pepar 2026-27
Class 9th Hindi trimasik pepar 2026-27
त्रैमासिक परीक्षा सत्र 2026-27
कक्षा - 9वीं | विषय - हिन्दी
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 75
निर्देश :-
i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
v. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
vi. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्र. 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1 × 6 = 6)
(i) 'वर के विमल मौर में मोती' कौन पिरोने वाली है?
(अ) हवा (ब) उषा (स) निशा (द) दिशा
(ii) प्रातः काल के समय को कहते हैं -
(अ) अलसुबह (ब) कलसुबह (स) पलसुबह (द) जलसुबह
(iii) भुज किस राज्य में स्थित है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) गुजरात
(iv) अंतरिक्ष यात्री को रॉकेट द्वारा चलित स्लेज पर दिया जाता है -
(अ) भोजन (ब) पकवान (स) प्रशिक्षण (द) दबाव
(v) ईस्वर ने बैलों को क्या नहीं दिया?
(अ) घर (ब) वाणी (स) पैसा (द) भोजन
(vi) 'गोई' शब्द का अर्थ है -
(अ) गाय (ब) जोड़ी (स) रस्सी (द) आम की गुठली
प्र. 2. उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए - (1 × 6 = 6)
(i) स्वयं की कहानी ____________ कहलाती है। (जीवनी/आत्मकथा)
(ii) शम्सुद्दीन रामेश्वरम में ____________ के एक मात्र वितरक थे। (किताबों/अखबार)
(iii) हम तो पापड़ ____________ ही भूल गए। (खिलाना/परोसना)
(iv) कांजी हौस में हाजिरी लेने ____________ आया था। (थानेदार/चौकीदार)
(v) लावारिस पशुओं को बंद करने का स्थान ____________ कहलाता है। (कांजी हौस/अस्तबल)
(vi) प्रेमी ढूँढ़त मैं फिरौं, ____________ मिले न कोइ। (प्रेमी/रानी)
प्र. 3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए - (1 × 6 = 6)
(i) 'दूर के ढोल सुहावने' मुहावरे का अर्थ है- मूर्ख व्यक्ति।
(ii) हेलेन केलर ने पाँच बार विश्व भ्रमण किया था।
(iii) अंतरिक्षयान वायुयान का मिलाजुला रूप है।
(iv) 'बछिया के ताऊ' मुहावरे का अर्थ है- मूर्ख व्यक्ति।
(v) भैरों की लड़की दोनों बैलों को घास खिलाने आती थी।
(vi) ईश्वर काबा और कैलाश में मिल सकता है।
प्र. 4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए - (1 × 6 = 6)
स्तम्भ (अ)
स्तम्भ (ब)
(i) साँप
(क) कठिनता से प्राप्त
(ii) दुर्लभ
(ख) वैज्ञानिक
(iii) साइंटिस्ट
(ग) जहरीला
(iv) कबीरदास
(घ) मवेशीखाना
(v) कांजीहौस
(ङ) साखियाँ एवं सबद
(vi) पराकाष्ठा
(च) अंतिम सीमा
प्र. 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए - (1 × 6 = 6)
(i) 'सूरज का ब्याह' कविता में सुहाग के गीत कौन गा रहा है?
(ii) किसे छोड़ने पर किस्मत बनती है?
(iii) अब्राहम लिंकन ने पत्र किसको लिखा था?
(iv) सहिष्णुता शब्द का क्या अर्थ है?
(v) झूरी के बैल किस नस्ल के थे?
(vi) मनुष्य की श्रेष्ठता किसके कारण होती है?
प्र. 6. मिज़बान लोककथा के आधार पर दिए गए वाक्यों को क्रम से लगाकर पुनः लिखिए - (2)
• थाली परोसने पर मेहमान हाथ-मुँह धोकर बैठ गए।
• हम बिना रोटी खाए तुम्हें नहीं जाने देंगे।
• एक परिवार में पति-पत्नी रहते थे।
• पति भोजन परोसने लगा और पत्नी गर्म-गर्म रोटी बनाने लगी।
अथवा
'रन फॉर यूनिटी' मैराथन दौड़ का उद्देश्य लिखिए।
प्र. 7. विशेषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखते हुए समझाइए। (2)
अथवा
विशेष्य किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखते हुए समझाइए।
प्र. 8. अंतरिक्ष यात्री को प्रशिक्षण के दौरान किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? लिखिए। (2)
अथवा
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को अपने माता-पिता से कौन-कौन से गुण विरासत में मिले थे?
प्र. 9. कारक किसे कहते हैं? कारक के कितने भेद होते हैं? (2)
अथवा
निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कर वाक्यों को पुनः लिखिए -
(i) क्या कल तुम विद्यालय आओगे
(ii) वाह कितना सुन्दर दृश्य है
प्र. 10. तद्भव शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
विदेशी शब्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र. 11. निम्नलिखित मूल शब्दों के बाद दिए गए शब्दांश को जोड़कर नए शब्द बनाकर लिखिए - (2)
विज्ञान + इक, दुकान + दार, सम्मान + इत, पालन + हार।
अथवा
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
प्र. 12. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए - (2)
आग, नेत्र, फूल, आकाश।
अथवा
समान अर्थ प्रकट करने वाले शब्द युग्म 'आज्ञा' और 'अनुमति' का सरल वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए।
प्र. 13. मनुष्य ईश्वर को कहाँ-कहाँ ढूँढता फिरता है? (2)
अथवा
कवि कबीर ने सच्चे प्रेमी की क्या कसौटी बताई है?
प्र. 14. झूरी काछी के बैलों के नाम लिखिए और गया के घर से भागने के बाद बैल भूख से व्याकुल होकर किस खेत में घुस गए थे? (2)
अथवा
कांजी हौस में कैद पशुओं की हाज़िरी क्यों ली जाती होगी? लिखिए।
प्र. 15. फणीश्वरनाथ रेणु के मित्रों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
'इस जल प्रलय में' पाठ के आधार पर लिखिए कि गोलम्बर के पास जनसंपर्क की गाड़ी क्या ऐलान कर रही थी?
प्र. 16. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ एवं वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए - (2)
(i) फूला न समाना
(ii) दिन रात एक करना
अथवा
लोकोक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
प्र. 17. निम्नलिखित निपात शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाकर लिखिए - (2)
केवल, ही, तक, तो।
अथवा
अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र. 18. तुकांत शब्द की परिभाषा लिखते हुए निम्न शब्दों के एक-एक तुकांत शब्द लिखिए - (3)
(i) सजावट (ii) वर्ष
अथवा
जब आप किसी उत्सव या समारोह में जाते हैं तो क्या-क्या तैयारी करते हैं? लिखिए।
प्र. 19. हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए? अपने शब्दों में लिखिए। (3)
अथवा
पेड़-पौधों की आवश्यकता हमें क्यों है? अपने विचार संक्षेप में लिखिए।
प्र. 20. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में दो विद्यार्थियों के मध्य संवाद (बातचीत) लिखिए। (3)
अथवा
'जीवन में जल का महत्त्व' विषय पर एक संक्षिप्त अनुच्छेद लिखिए।
प्र. 21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (4)
छोड़ो मत अपनी आन, शीश कट जाए,
मत झुको अनय पर भले व्योम फट जाए।
दो बार नहीं यमराज कंठ धरता है
मरता है जो, एक ही बार मरता है।
तुम स्वयं मरण के मुख पर चरण धरो रे !
जीना हो तो मरने से नहीं डरो रे!
स्वातंत्र्य जाति की लगन व्यक्ति की धुन है,
बाहरी वस्तु यह नहीं भीतरी गुण है।
नत हुए बिना जो अशनि-घात सहती है,
स्वाधीन जगत में वही जाति रहती है।
वीरत्व छोड़, पर का मत चरण गहो रे !
जो पड़े आन, खुद ही सब आग सहो रे !
प्रश्न -
i. 'मरण' और 'गुण' शब्द के विलोम लिखिए।
ii. वीरता छोड़कर दूसरों के सहारे जीने की बात नहीं सोचना चाहिए। यह भाव किस पंक्ति में व्यक्त हुआ है?
iii. उपर्युक्त काव्यांश का मूल भाव अपने शब्दों में लिखिए।
अथवा
पढ़ना और घूमना यह दोनों क्रियाएँ हमारे लिए आवश्यक हैं। दोनों ही हमें ज्ञान, अनुभव के साथ-साथ समझदारी भी देती हैं। तरह-तरह की पुस्तकें पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने से जहाँ ज्ञान मिलता हैं, वहीं दूसरी और जगह-जगह घूमने से अनुभव। भारत में भी घूमने के लिए अनेक प्रसिद्ध स्थल हैं। इसके उत्तर में बर्फ, दक्षिण में समुद्र, पूर्व में बड़े-बड़े मैदान, तो पश्चिम में रेगिस्तान के साथ समुद्र भी हैं। जब हम भारत का भ्रमण करते हैं, तो उसकी संस्कृति सभ्यता तथा विविधता से परिचित होते हैं।
प्रश्न -
(i) हमारे लिए क्या आवश्यक है?
(ii) पुस्तकें पढ़ने से हमें क्या मिलता है?
(iii) भारत के पश्चिम में क्या है?
(iv) 'बड़े-बड़े मैदान' में विशेषण शब्द क्या है?
प्र. 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)
अथवा
वार्षिक परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।
प्र. 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए - (4)
i. मेरी प्रिय पुस्तक
ii. जीवन में खेलों का महत्त्व
iii. विद्यालय में मेरा पहला दिन
iv. आदर्श मित्र
v. जल ही जीवन है
vi. स्वच्छ भारत अभियान

Post a Comment