MP Board Class 11th Physics Trimasik Paper 2024-25 PDF Download
MP Board Class 11th Physics Trimasik Paper 2024-25 PDF Download :-
Class 11th Bhautik Shastra Trimasik Paper 2024-25 :-
त्रैमासिक परीक्षा – 2024–25
कक्षा – 11वी
विषय – भौतिक शास्त्र
समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 70
—----------------------------------------------------------------------------------
निर्देश : -
i. सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
ii. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×28=28 अंक निर्धारित है।
iii. प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
iv. प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
v. प्रश्न क्र. 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)
(i) एक प्रकाश वर्ष का मान होता है –
(अ) 365 fnu (ब) 3x10⁸m
(स) 9.46×10¹⁵m (द) 1.5×10¹¹m
(ii) स्थिति समय ग्राफ का ढाल प्रदर्शित करता है –
(अ) वेग (ब) त्वरण
(स) मंदन (द) विस्थापन
(iii) निम्नलिखित में सदिश राशियों का समूह है –
(अ) दाब, वेग, बल (ब) त्वरण, क्षेत्रफल, संवेग
(स) जड़त्व आघूर्ण, बल आघूर्ण, विस्थापन (द) त्वरण, दाब, क्षेत्रफल
(iv) अधिकतम दूरी तक प्रक्षेपित करने हेतु प्रक्षेप्य कोण होना चाहिये –
(अ) 45⁰ (ब) 60⁰
(स) 90⁰ (द) 0⁰
(v) रॉकेट नोदन आधारित है –
(अ) द्रव्यमान संरक्षण पर (ब) ऊर्जा संरक्षण पर
(स) संवेग संरक्षण पर (द) उपरोक्त तीनों पर
(vi) निम्नलिखित में सें ऊर्जा का मात्रक नहीं है –
(अ) जूल (ब) अर्ग
(स) इलेक्ट्रॉन-वोल्ट (द) वाट
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
(i) 1nm =...............................m
(ii) तात्क्षणिक चाल व तात्क्षणिक वेग का अनुपात सदैव………………….होता है।
(iii) वृत्तीय मोड़ पर सड़क...............................की ओर ऊँची बनाई जाती है।
(iv) यदि किसी निकाय पर कोई बाह्य बल न लगाया जाये तो उसका………………नियत रहता है।
(v) SI पद्धति में बल का मात्रक…………………..है।
(vi) दृढ़ स्प्रिंग का स्प्रिंग नियतांक मृदु स्प्रिंग के स्प्रिंग नियतांक से…………………….होता है।
प्रश्न-3 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए – (1×6=6)
(i) किसी पिण्ड को एकसमान वेग से गतिशील बनाये रखने के लिये बल आवश्यक है।
(ii) संरक्षी बल के विरुद्ध किया गया कार्य स्थितिज ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं करता है।
(iii) गुरुत्वीय क्षेत्र एक सदिश राशि है।
(iv) ऋणात्मक त्वरण को मंदन भी कहते हैं।
(v) स्थिति समय ग्राफ का ढाल वेग प्रदर्शित करता है।
(vi) प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है।
प्रश्न-4 सही जोड़ी बनाकर लिखिए – (1×5=5)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) रेखीय संवेग (a) 3.08x10¹⁶ मीटर
(ii) विमाहीन राशि (b) M⁰ L⁰ T⁰
(iii) आपेक्षिक घनत्व (c) विकृति
(iv) पारसेक (d) M⁰ L⁰ T-¹
(v) आवृत्ति की विमा (e) द्रव्यमान × वेग
प्रश्न-5 एक वाक्य /एक शब्द में उत्तर दीजिये - (1×5=5)
(i) v-t ग्राफ के अंतर्गत आने वाला क्षेत्रफल क्या व्यक्त करता है?
(ii) शुन्य सदिश किसे कहते हैं?
(iii) पानी पर तैरते हुए m द्रव्यमान के एक कार्क पर नेट बल का मान कितना होगा?
(iv) रॉकेट नोदन किस नियम पर आधारित है।
(v) कोई गाड़ी 90 km/h की चाल से चल रही है तो 15 में यह कितने मीटर चलेगी?
प्र.6 सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिए। (2)
अथवा
किसी सदिश A को किसी XY समतल में वियोजित करके लिखिये।
प्र.7 विमीय विश्लेषण की सीमाएँ लिखिए। (2)
अथवा
विमीय विश्लेषण के उपयोग लिखिये।
प्र.8 कोई कार एक समान रूप से त्वरित होकर 5s में 18km/h से 36km/h की चाल प्राप्त करती है। (2)
कार का त्वरण ज्ञात कीजिये।
अथवा
20 ग्राम की एक 900 km/h की चाल से चलकर एक रेत के ढेर में 25 cm तक घुस जाती है। गोली में
उत्पन्न मंदन ज्ञात कीजिये।
प्र.9 वृत्तीय गति किसे कहते है। (2)
अथवा
प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं?
प्र.10 जड़त्व का नियम लिखिये। (2)
अथवा
संवेग संरक्षण का नियम लिखिये।
प्र.11 क्रिकेट में खिलाड़ी कैच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींचते हैं? (2)
अथवा
पहियों में बाल बेयरिंग का उपयोग क्यों किया जाता है?
प्र.12 घर्षण से होने वाले लाभ हानि बताइए। (2)
अथवा
घर्षण को कम करने तथा बढ़ाने के उपाय लिखिए।
प्र.13 भौतिक समीकरण V² = U² + 2as की शुद्धता की जाँच कीजिये। (3)
अथवा
वायु में ध्वनि का वेग v वायु दाब p एवं घनत्व d पर निर्भर करता हैं । विमीय विधि से ध्वनि के वेग v के
लिए न्यूटन के सूत्र की स्थापना कीजिये।
प्र.14 प्रक्षेप्य गति में किस कोण पर क्षैतिज परास ऊँचाई के बराबर होती है? गणना कीजिए। (3)
अथवा
सिद्ध कीजिये कि एकांक त्रिज्या की वृत्तीय गति में रेखीय वेग वस्तु के कोणीय वेग के बराबर होता है।
प्र.15 अनुप्रस्थ एवं अनुदैध्ये तरंगों में अंतर लिखिए। (3)
अथवा
एक तनी हुई डोरी में अनुप्रस्थ तरंग की चाल का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
प्र.16 शक्ति के लिये सूत्र P = f.v स्थापित कीजिए। (3)
अथवा
संरक्षी बल एवं असंरक्षी बल में तीन अंतर स्पष्ट कीजिये।
प्र.17 क्षैतिज से 300 का कोण बनाते हुये एक गेंद प्रारम्भिक वेग 15m/s के वेग से फेंकी जाती है। (4)
गणना कीजिये- a) अधिकतम ऊंचाई b) उड्डयन काल c) क्षैतिज परास
अथवा
प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? पृथ्वी सतह से क्षैतिज से किसी कोण पर फेंके गये प्रक्षेप्य के लिये उड्डयन
काल, प्राप्त अधिकतम ऊँचाई एवं क्षैतिज परास के लिये सूत्र स्थापित करो।
प्र.18 लोटनिक गति किसे कहते हैं? लौटनिक गति करते पिण्ड की सम्पूर्ण गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिये। (4)
अथवा
कोणीय संवेग एवं बल आघूर्ण में संबंध स्थापित कीजिये।
प्र.19 एक समान त्वरित गति में x - t ग्राफ खींचकर गति के समीकरण प्राप्त कीजिए। (4)
अथवा
ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंके गए पिण्ड के लिए गति के समीकरण प्राप्त कीजिए।
प्र.20 10 kg की वस्तु पर 20 न्यूटन का बल 2.5 सेकण्ड तक लगाया जाता है। निम्न की गणना कीजिये(4)
(a) आवेग (b) संवेग में परिवर्तन (c) वस्तु का त्वरण
अथवा
कलन विधि का उपयोग कर अक समान त्वरित गति के लिए शुद्धगतिक समीकरण ज्ञात कीजिए।
Post a Comment