MP Board Class 10th Science Trimasik Paper 2024-25 PDF Download

MP Board Class 10th Science Trimasik Paper 2024-25 PDF Download :-


    MP Board Class 10th Science Trimasik Paper 2024-25 PDF Download


    Join Telegram

    Class 10th Vigyan Trimasik Paper 2024-25 :-

    त्रैमासिक परीक्षा – 2024–25
    कक्षा – 10वी 
    विषय – विज्ञान 
    समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 75
    —------------------------------------------------------------------------
    निर्देश : -
            i सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
            ii प्रश्न क्र. 01 से 04 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×30=30 अंक निर्धारित है।
            iii प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
            iv प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
            v प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।

    प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)
          (i) निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन नहीं है –
               (अ) उबलते पानी से जलवाष्प बनना (ब) एलपीजी का दहन
               (स) बर्फ का पिघल कर जल बनना (द) नमक का पानी में घुलना

          (ii) जटिल पदार्थों को सरल पदार्थों में तोडने के लिए प्रयुक्त जैविक उत्प्रेरक –
               (अ) विटामिन (ब) मिनरल
               (स) एंजाइम (द) हार्मोन

          (iii) समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है।
               (अ) अनन्त (ब) 2 सेमी
               (स) 1 सेमी (द) -1 सेमी

          (iv) टमाटर में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है –
               (अ) एसिटिक अम्ल (ब) साइट्रिक अम्ल
               (स) ऑक्जेलिक अम्ल (द) टार्टरिक अम्ल

          (v) प्रकाश के विक्षेपण से प्राप्त सात रंगों के समूह को कहते है –
               (अ) प्रतिबिम्ब (ब) स्पेक्ट्रम
               (स) छाया (द) इनमें से कोई नही                                                                    

          (vi) निम्नलिखित में से कौन आहार श्रृंखला का निर्माण करते है –
               (अ) घास, गेंहू तथा आम (ब) घास, बकरी तथा मानव
               (स) बकरी, गाय तथा हाथी (द) घास, मछली तथा बकरी

    Join Telegram

    प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
            (i) हमारे शरीर के कोशिकीय स्तर पर भोजन का दहन.......................कहलाता है।
            (ii) आमाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम………………. है।
            (iii) गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की………………..होती है।
            (iv) प्रिज्म द्वारा……………….रंग की प्रकाश किरण का विचलन सर्वाधिक होता है।
            (v) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का सामान्य नाम.........................है।
            (vi) ओजोन परत को हानि पहुँचाने वाला रसायन………………….है।



    प्रश्न-3 सही जोड़ी बनाकर लिखिए – (1×6=6)
                 स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)                          
            (i) अवतल लैंस की क्षमता (a) कम प्रकाश में धुंधला दिखना
            (ii) समतल दर्पण (b) वायुमंडलीय अपवर्तन
            (iii) आकाश का नीला रंग (c) इन्द्रधनुष
            (iv) प्राकृतिक स्पेक्ट्रम (d) प्रकीर्णन
            (v) नेत्र दोष (e) ऋणात्मक  
            (vi) तारों का टिमटिमाना (f) चेहरा देखने के लिए
                                                       
    प्रश्न-4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×6=6)
            (i) लोहे की वस्तुओं पर पेंट क्यों करते हैं ?
            (ii) भोजन का पाचन आहार नली के किस भाग मे प्रारम्भ होता है ?
            (iii) उस दर्पण का नाम बताईये जो बिम्ब का सीधा तथा आवर्धित बड़ा प्रतिबिम्ब बना सके।
            (iv) अम्लीय वर्षा का pH मान कितना होता है?
            (v) जो पदार्थ सूक्ष्मजीवों द्वारा अपघटित नहीं होते है, क्या कहलाते है?
            (vi) मछलियों के हृदय में कितने कक्ष होते हैं?

    प्रश्न-5 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए – (1×6=6)
            (i) बुझे हुए चूने का सूत्र CaCO3 होता है ।
            (ii) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पौधों में गोल्जिकाय में पूर्ण होती है।
            (iii) संवेदी न्यूरॉन मेरुरज्जु से आवेग को पेशियाँ तक पहुँचाती है।
            (iv) लिटमस एक प्राकृतिक अम्ल-क्षार सूचक है।
            (v) जो पदार्थ ऑक्सीकृत (उपचयित) हो जाते हैं वे ऑक्सीकारक (उपचायक) कहलाते हैं।
            (vi) मनुष्य में दोहरा परिसंचरण होता है।

    प्र.6 ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए । (2)
                                अथवा
           रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दीजिए ।

    प्र.8 आलू चिप्स के पैकेट को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है? (2)
                               अथवा
           वायु में जलाने के पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ।

    प्र.9 उदासीनीकरण अभिक्रिया को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए। (2)
                               अथवा
          अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता है ?

    प्र.10 ATP का पूरा नाम लिखिए | इसे ऊर्जा मुद्रा क्यों कहते हैं ? (2)
                               अथवा
           भोजन के पाचन में लार की भूमिका क्या ?

    प्र.11 अवतल दर्पण के दो अनुप्रयोग लिखिए । (2)
                              अथवा        
            वास्तविक प्रतिबिम्ब और आभासी प्रतिबिम्ब में कोई 2 अंतर लिखिए।

    प्र.12 खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में दो अंतर लिखिए । (2)
                              अथवा
            ओजोन परत का संरक्षण क्यों आवश्यक है ?

    प्र.13 जाइलम और फ्लोएम में दो अंतर लिखिए । (2)
                             अथवा
            धमनी और शिरा में दो अंतर लिखिए ?

    प्र.14 श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं ? (2)
                             अथवा 
             आलू चिप्स के पैकेट को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है ?

    प्र.15 हाइड्रोकार्बन क्या है ? उदाहरण देकर समझाइए । (2)                       
                             अथवा
            साबुन तथा अपमार्जक में कोई 2 अन्तर लिखिए ।

    प्र.16 माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का बिजलीघर क्यों कहते हैं ? (2)
                             अथवा
            अमीबा में पोषण की प्रक्रिया किस प्रकार पूर्ण होती है ?

    प्र.17 उस लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये जिसकी क्षमता 2.0 D है । (2)  
                             अथवा
            उस लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये जिसकी क्षमता 2.0 D है | कोई डॉक्टर + 1.5 Dक्षमता का 
            संशोधक लेंस निर्धारित करता है । लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये ।

    प्र.18 संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ? एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए । (3)
                             अथवा
            जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों हो जाताहै

    प्र.19 निम्न अभिक्रिया में उपचयित एवं अपचयित पदार्थों के नाम लिखिए । (3)
            (अ) CuO + H2 ———— Cu + H2O
            (ब) ZnO + C ———— Zn + CO
                               अथवा 
            निम्न गैंसों के अभिलाक्षणिक परीक्षण लिखिए-
            (अ) CO2 (ब) O2 (स) H2 (द) SO2

    प्र.20 तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए । (3)
                               अथवा 
              मनुष्य के हृदय का नामांकित चित्र बनाइए ।

    प्र.21 अम्लीय वर्षा क्या है ? इसका जीवधारियों पर क्या प्रभाव पड़ता है? (4)
                               अथवा 
              प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखकर ।

    प्र.22 मनुष्य के परिसंचरण तंत्र को दोहरा परिसंचरण क्यों कहते हैं? इसका क्या महत्व होता है? (4)
                               अथवा 
              मानव हृदय के आलिंद एवं निलय में रक्त के परिसंचरण की प्रक्रिया लिखिए ।

    प्र.23 दूर दृष्टि दोष क्या है ? इसके कारण और निवारण के साथ चित्र भी बनाईए । (4)
                               अथवा 
              तारे टिमटिमाते हैं परन्तु ग्रह नहीं ? व्याख्या कीजिये ।

    Watch On YouTube:-



    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.