MP Board Class 11th Chemistry Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download
MP Board Class 11th Chemistry Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
Class 11th Chemistry Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
अर्धवार्षिक परीक्षा - 2023-24
विषय - रसायन शास्त्र
कक्षा - 11वी
निर्देश : -
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×30=30 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्र. 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
(i) 7 ग्राम नाइट्रोजन गैस का N.T.P. पर आयतन होगा -
(अ) 22.4L (ब) 11.2L
(स) 5.6L । (द) 2.24L
(ii) उच्चतम तरंगदैर्घ्य वाला विकिरण है :
(अ) x-किरण (ब) अवरक्त
(स) पराबैंगनी (द) रेडियो तरंग
(iii) आवर्त सारिणी के किसी वर्ग में नीचे की ओर जाने में कौन-सा गुण नहीं बदलता है-
(अ) परमाणु आकार (ब) घनत्व
(स) संयोजक इलेक्ट्रॉन (द) धात्विक गुण
(iv) निम्न में से किसमें सर्वाधिक सहसंयोजी गुण होते हैं?
(अ) NaCl (ब) MgCl2
(स) AlCl3 (द) SiCl4
(v) यदि B की एन्थैल्पी A से अधिक हो, तो अभिक्रिया AB होगी-
(अ) ऊष्माक्षेपी (ब) ऊष्माशोषी
(स) उत्क्रमणीय (द) स्वतः प्रवर्तित
(vi) CaOCl2 में CI की ऑक्सीकरण अवस्था है -
(अ) 0 (ब) +1
(स) -1 (द) +1, -1
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)
(i) S.T.P. पर 22.4 लीटर हाइड्रोजन गैस में अणुओं की संख्या…………..............है ।
(ii) सबसे प्रबल अपचायक तत्व…………………….है।
(iii) परमाणु में प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन................................में उपस्थित होते हैं।
(iv) आवर्त तालिका में बायें से दायें जाने पर परमाणु त्रिज्या…………………….होती है।
(v) LCAO का पूर्ण नाम है................................।
(vi) किसी विलगित निकाय की कुल ऊर्जा…........................रहती है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (1×6=6)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) डाल्टन (a) exd
(ii) शून्य समूह की विद्युत् ऋणात्मकता (b) H
(iii) द्विध्रुव आघूर्ण (c) परमाणु सिद्धान्त
(iv) U+PV (d) अस्थायी प्रभाव
(v) इलेक्ट्रोमेरिक प्रभाव (e) शून्य
प्रश्न 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए - (1×6=6)
(i) बेंजीन का मूलानुपाती सूत्र क्या है?
(ii) बैंगनी प्रकाश व हरे प्रकाश में किसकी ऊर्जा अधिक होगी ?
(iii) Mg++ एवं Na+ में से किसका आकार छोटा होगा?
(iv) परमाणु द्वारा साझे के इलेक्ट्रॉन युग्म को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता कहलाती है I
(v) C6H6 अणु में पाई इलेक्ट्रानों की संख्या कितनी है?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) सिग्मा बन्ध पाई बन्ध से दुर्बल है।
(ii) वाष्पन की ऊष्मा सदैव धनात्मक होती है।
(iii) कार्बोनिल यौगिक नाभिकस्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया देते हैं।
(iv) 1 ग्राम = 6.023 × 10²³ amu.
(v) कक्षक तथा कक्ष में कोई अन्तर नहीं होता है।
(vi) किसी विलगित निकाय की ऊर्जा स्थिर रहती है।
प्रश्न 6 मोल संकल्पना क्या है ? या मोल क्या है ? (2)
अथवा
रासायनिक संयोग के नियमों के नाम लिखिए।
प्रश्न 7 मूलानुपाती सूत्र और अणुसूत्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (2)
अथवा
परमाणु द्रव्यमान की मानक इकाई लिखिए।
प्रश्न 8 रदरफोर्ड परमाणु मॉडल के दोष लिखिए। (2)
अथवा
क्वाण्टम संख्या से आप क्या समझते हो ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
प्रश्न 9 किसी समूह में ऊपर से नीचे चलने पर तत्वों के गुणों में क्या परिवर्तन होंता है ? (2)
अथवा
विकर्ण सम्बन्ध किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 10 N व O में किसकी आयनन एन्थैल्पी कम होती है और क्यों ? (2)
अथवा
परिरक्षण प्रभाव क्या है ?
प्रश्न 11 द्विध्रुव आघूर्ण से क्या समझते हो ? (2)
अथवा
sp² संकरण उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 12 द्रव्य अनुपाती क्रिया का नियम क्या है ? (2)
अथवा
लवण जल अपघटन से क्या समझते हो ?
प्रश्न 13 रासायनिक समीकरण क्या है ? संतुलित करने की अनुमान विधि उदाहरण सहित समझाइए । (3)
अथवा
स्थिर अनुपात का नियम उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 14 कक्ष (orbit) एवं कक्षक (orbital) में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (3)
अथवा
क्वाण्टम संख्याएँ कितने प्रकार की होती हैं ? समझाइए।
प्रश्न 15 इलेक्ट्रॉन बन्धुता तथा विद्युत् ऋणात्मकता में क्या अन्तर है ? (3)
अथवा
बर्फ के क्रिस्टल जल पर तैरते हैं, क्यों
प्रश्न16 हेस के स्थिर ऊष्मा संकलन के नियम को उदाहरण सहित समझाइए (3)
अथवा
बफर विलयन क्या है ? इसका क्या महत्व है ?
प्रश्न 17. पाई बंध और सिग्मा बंध में चार अंतर लिखिए (4)
अथवा
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-
(i) मुक्त मूलक, (ii) कार्बोकैटायन
प्रश्न 18. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम क्या है ? इसका गणितीय व्यंजक समझाइए (4)
अथवा
निम्नलिखित यौगिकों के IUPAC नाम व संरचना सूत्र दीजिए-
(i) मार्श गैस, (ii) आयोडोफॉर्म, (iii) ऐसीटोन, (iv) ग्लिसरॉल
प्रश्न 19. मुक्त ऊर्जा क्या है ? मुक्त ऊर्जा में परिवर्तन प्रक्रिया की सहजता से किस प्रकार सम्बन्धित है ? (4)
अथवा
इलेक्ट्रोमेरिक प्रभाव को समझाइए ।
प्रश्न 20. ऐसीटिलीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। (4)
अथवा
निम्नलिखित अभिक्रियाओं को समझाइए-
(i) कोल्बे अभिक्रिया, (ii) वुर्ज अभिक्रिया
(iii) स्वार्ट्ज अभिक्रिया, (iv) फ्रीडल क्राफ्ट अभिक्रिया ।
PDF Download... 👈👈👈
F&Q :-
- Class 11th chemistry ardhvaarshik paper 2023 mp board term
- Class 11th chemistry ardhvaarshik paper 2023 mp board pdf
- Class 11th chemistry ardhvaarshik paper 2023 mp board english
- Class 11th chemistry ardhvaarshik paper 2023 mp board download
- Class 11th chemistry ardhvaarshik paper 2023 mp board answer
- Class 11 Chemistry varshik paper 2023
Post a Comment