Class 9th Math Trimasik Paper 2026-27 PDF Download
Class 9th Math Trimasik Paper 2026-27 PDF Download :-
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा - 9वीं
समय: 3:00 घंटे विषय - गणित पूर्णांक: 75
—---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- निर्देश:
सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं।
—------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1x6=6)
(i) अंकों 2,0,7,4 से बनने वाली चार अंकों की सबसे छोटी संख्या है:
(अ) 7042 (ब) 2074 (स) 2047 (द) 7420
(ii) दो परिमेय संख्याओं के बीच कितनी परिमेय संख्याएँ होती है ?
(अ) शून्य (ब) अनंत (स) केवल एक (द) केवल दो
(iii) बहुपद 4x4 + Ox³ ++0x5 + 5x +7 की घात है:
(अ) 4 (ब) 5 (स) 3 (द) 7
(iv) यदि एक दर्जन केले का मूल्य 48 रुपए है तो 8 केलों का मूल्य होगा।
(अ) 40 रूपए. (ब) 32 रुपए. (स) 24 रूपए. (द) 30 रुपए
(v) 11 और 33 के बीच कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं?
(अ) 11 (ब) 27 (स) 22 (द) 21
(vi) एक समबाहु त्रिभुज के आकार के भूखण्ड की एक भुजा की लम्बाई 16 मी. है तो भूखण्ड की परिमाप है :
(अ) 16 मी. (ब) 41 मी (स) 42 मी (द) 48 मी.
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1x6=6)
(i) 539÷7 में शेषफल का मान................... होगा
(ii) एक घन में……….…….फलक होते हैं ।
(iii) 10+(-4)-5 =…………………
(iv) एक घन में…………………शीर्ष होते हैं।
(v) प्रत्येक वास्तविक संख्या के संगत संख्या रेखा पर एक………..……..बिंदु होता है।
(vi) बहुपद x³- x² +1 में x² का गुणांक …………………..है।
प्र.3 निम्नलिखित के लिए सत्य / असत्य लिखिए: (1x6=6)
(i) -3,-4 से बड़ी किन्तु 2 से छोटी है ।
(ii) एक घन में कुल 8 शीर्ष होते हैं ।
(iii) √3 का दशमलव प्रसार अनवसानी अनावर्ती होता है।
(iv) शून्य बहुपद की घात शून्य होती है।
(v) प्रत्येक परिमेय संख्या एक पूर्णांक होती है।
(vi) 3x + 5 एक रैखिक बहुपद है।
प्र.4 सही जोड़ी मिलाइए: (1x6=6)
स्तंभ 'अ'
स्तंभ 'ब'
(i) 3.45÷ 10
(a) a-b
(ii) (√a+√b) (√a-√b)
(b) 0.345
(iii) x³-y³
(c) 1.25
(iv) -7.5 + 4.5
(d) 0
(v) 5/4
(e) (x-y) (x² + y² + xy)
(vi) 3.45 / 10
(f) -3
प्र.5 एक वाक्य / शब्द में उत्तर लिखिए: (1x6=6)
(i) एक ऋणात्मक संख्या लिखिए जिसका वर्ग 49 है?
(ii) 150 मीटर कपड़े के थान में से 123 मीटर कपडा काट लिया, बताएँ शेष कितना मीटर कपडा बचा ?
(iii) 1/7 और 2/7 - और के बीच की एक अपरिमेय संख्या लिखिए ?
(iv) केवल दो पदों वाला बहुपद क्या कहलाता है ?
(v) 6√5 को 2√5 से गुणा करके मान लिखिए।
(vi) ऐसा बहुपद जिसके सभी गुणांक शून्य हों, क्या कहलाता है ?
प्र. 6 संख्या 5 के प्रथम चार गुणज लिखिए । (2)
अथवा
गुणनफल कीजिए: 276 x 45
प्र. 7 संख्याओं 6, 7, 8, 9, 12 और 10 का योग क्या होगा। (2)
अथवा
तीन दर्जन कापियों का मूल्य 1440 रुपए है, तो एक कॉपी का मूल्य क्या होगा?
प्र. 8 संख्या 532 में क्या घटाएं कि 452 प्राप्त हो ? (2)
अथवा
संख्या को 3 से गुणा करके उसमे संख्या 5 को घटाने के लिए बीजीय व्यंजक लिखिए
प्र. 9 एक दुकान में शर्ट की कीमत 400 रुपये और पैंट की कीमत 650 रुपये हैं। तो बताइए पैंट और
शर्ट की कुल कितनी कीमत होगी? (2)
अथवा
संख्या रेखा पर 3 और -3 को दर्शाइए।
प्र. 10 संख्या 17258 में 2, 5 और 7 के स्थानीय मान लिखिए । . (2)
अथवा
चार कलमों की कीमत 20 रूपए है तो 15 कलमों की कीमत क्या होगी?
प्र. 11 निम्नलिखित संख्याओं को बड़ी से छोटी के क्रम में लिखिए । 9,-7,6,5,3,0 (2)
अथवा
40% को भिन्न के रूप में लिखिए।
प्र. 12 यदि हिना, आमिर से दो गुनी ऊँची है तो हिना और आमिर की ऊंचाई का अनुपात क्या (2)
अथवा
कोई चार वृत्ताकार वस्तुओं के उदाहरण दीजिए।
प्र. 13 सरल कीजिए: (√5-√2) (√3+√2) (2)
अथवा
यदि मीरा की वर्तमान आयु y वर्ष है, तो आज से 5 वर्ष बाद उसकी आयु के लिए बीजीय व्यंजक लिखिए।
प्र. 14 सरल कीजिए: (3 + √3)(3 - √3) (2)
अथवा
सरल कीजिए: (3 + √3)(2 + √2)
प्र. 15 सरल कीजिए: (√5 + √2)2. (2)
अथवा
5/ √3+√5 के हर का परिमेयकरण कीजिए ।
प्र. 16 बताइए कि संख्या 5√2 – 3√2 परिमेय है या अपरिमेय? (2)
अथवा
1 / (3√7) के हर का परिमेयकरण कीजिए।
प्र. 17 सरल कीजिए: 125-1/3. (2)
अथवा
सरल कीजिए: (111/2) / (111/4)
प्र. 18 संख्या 450 को 4:5 के अनुपात में बाँटिए। (3)
अथवा
एक विद्यार्थी को परीक्षा में 450 में से 390 अंक प्राप्त होते हैं, तो उसके अंक का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
प्र. 19 एक आयत की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 32 cm और 18 cm है, तो इसका परिमाप ज्ञात कीजिए। (3)
अथवा
संख्या 17258 में 2, 5 और 7 के स्थानीय मान लिखिए।
प्र. 20 1 / (√7 + √6) के हर का परिमेयकरण कीजिए। (3)
अथवा
परिमेय संख्याओं 5/7 और 9/11 के बीच तीन अलग-अलग अपरिमेय संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
प्र. 21 अमित ने मानव से 3080 रुपए उधार लिए और अमित ने मानव को 220 रुपए प्रतिमाह. (4)
करके वापस लौटाए तो कितने माह में कर्ज चुकता हो जाएगा?
अथवा
अनामिका ने एक दुकान से 245 रु. की किताब और 112 रु. की कॉपी खरीदी। उसने दुकानदार को
200-200 रु. के दो नोट दिए, तो दुकानदार उसे कितने रुपए लौटाएगा?
प्र. 22 एक आयताकार खेत जिसकी लम्बाई 150 मीटर व चौड़ाई 90 मीटर है, उसमें 30 वर्गमीटर की. (4)
कितनी क्यारियां बनाई जा सकती हैं?
अथवा
एक किसान ने आयताकार खेत के चारों ओर 960 मीटर तार की बाड़ लगाई। यदि
खेत की लम्बाई 80 मीटर हो तो खेत की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
प्र. 23 एक आयताकार खेत जिसकी लम्बाई 150 मीटर व चौड़ाई 90 मीटर है। उसमे 30 वर्गमीटर. (4)
की कितनी क्यारियां बनाई जा सकती है।
अथवा
हिना के पास 30 बटन हैं। उसने 1/5 भाग करीम को और 1/3 भाग जावेद को दिया। बताएँ, किसके.
पास कितने बटन शेष बचे?

Post a Comment