Class 11th hindi Trimasik Paper 2026-27 pdf download
त्रैमासिक परीक्षा 2026-27
कक्षा: 11वीं
विषय: हिन्दी
पूर्णांक: 80. समय: 3:00 घंटे
निर्देश:
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 30 शब्द)
(v) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 75 शब्द)
(vi) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 120 शब्द)
प्रश्न 1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए: (1 × 6 = 6)
(i) कबीर ने ईश्वर के कितने स्वरूपों को जाना है?
(अ) एक (ब) दो (स) तीन (द) अनंत
(ii) 'विदाई संभाषण' किस विधा की रचना है?
(अ) रेखाचित्र (ब) कहानी (स) व्यंग्य (द) नाटक
(iii) पंडित अलोपीदीन ने मुंशी वंशीधर को किस पद पर नियुक्त किया था?
(अ) वकील (ब) दरोगा (स) मैनेजर (द) शिक्षक
(iv) लता मंगेशकर के गायन की मुख्य विशेषता क्या है?
(अ) गानपन (ब) कठोरता (स) बेताल उच्चारण (द) वीर रस की प्रधानता
(v) मीराबाई की भाषा मूलतः कौन-सी थी?
(अ) राजस्थानी (ब) बंगाली (स) अवधी (द) फारसी
(vi) निम्न में से संचार का साधन कौन-सा नहीं है?
(अ) रेडियो (ब) टेलीविजन (स) समाचार पत्र (द) प्रिंटर
प्रश्न 2. उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (1 × 6 = 6)
(i) कबीर भक्ति काल की .................... शाखा के कवि हैं। (सगुण / निर्गुण)
(ii) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म .................... कहलाते हैं। (रस / अलंकार)
(iii) मियां नसीरुद्दीन ने रोटियां बनाने का हुनर .................... से सीखा था। (वालिद उस्ताद / मलिक)
(iv) संचार शब्द की उत्पत्ति .................... धातु से हुई है। (चार / चर)
(v) 'जिंदगीनामा' प्रसिद्ध .................... है। (उपन्यास / कहानी)
(vi) वीर रस प्रधान कविताओं में .................... गुण पाया जाता है। (प्रसाद / ओज)
प्रश्न 3. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए: (1 × 7 = 7)
स्तंभ 'अ' स्तंभ 'ब'
(i) सत्यजीत राय. (क) 1936
(ii) वंशीधर. (ख) लक्षणा
(iii) शब्द शक्ति. (ग) पथेर पांचाली
(iv) स्वर कोकिला. (घ) दरोगा
(v) ऑल इंडिया रेडियो. (ङ) लता मंगेशकर
(vi) विदाई संभाषण. (च) बालमुकुंद गुप्त
(vii) संचार शब्द. (छ) चर धातु
प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए: (1 × 6 = 6)
(i) मियां नसीरुद्दीन 56 किस्म की रोटियां बना लेते थे।
(ii) गंभीरता शास्त्रीय संगीत का स्थाई भाव है।
(iii) पथेर पांचाली फिल्म उर्दू भाषा में लिखी गई है।
(iv) कबीर ने बाह्याडंबरों का कड़ा विरोध किया है।
(v) भाव पल्लवन में किसी सूक्ति या विचार का भावनात्मक विस्तार किया जाता है।
(vi) इंटरनेट जनसंचार का माध्यम नहीं है।
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए: (1 × 7 = 7)
(i) कबीर को 'वाणी का डिक्टेटर' किसने कहा है?
(ii) मीरा ने किसे अपना एकमात्र आराध्य माना है?
(iii) नमक की गाड़ियां कहाँ जा रही थीं?
(iv) वीर रस का स्थाई भाव लिखिए।
(v) पथेर पांचाली फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
(vi) विस्तृत कलेवर वाले काव्य को क्या कहते हैं?
(vii) जनसंचार का कोई एक प्रमुख कार्य लिखिए।
प्रश्न 6. भक्ति काल के दो प्रमुख कवि तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए. (2)
अथवा
छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 7. कबीर ने स्वयं को 'दीवाना' क्यों कहा है? (2)
अथवा
मीरा जगत को देखकर क्यों रोती हैं?
प्रश्न 8. शब्द शक्ति की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)
अथवा
स्थाई भाव और संचारी भाव में कोई दो मुख्य अंतर लिखिए। (2)
प्रश्न 9. रस के प्रमुख अंगों के नाम लिखिए।
अथवा
हास्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 10. हिंदी में 'कहानी सम्राट' किसे कहा जाता है? उनकी किन्हीं दो प्रसिद्ध कहानियों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 11. मुंशी वंशीधर की दो चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
लेखिका कृष्णा सोबती मियां नसीरुद्दीन के पास क्यों गई थीं?
प्रश्न 12. निम्नलिखित मुहावरों/शब्दों का वाक्य प्रयोग कीजिए (कोई दो): (2)
खुशकिस्मती, रिश्वत, इश्तिहार
अथवा
फिल्म शूटिंग के दौरान आने वाली किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए। (2)
प्रश्न 13. सार संक्षेपण से क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित अक्रमित शब्दों को सही क्रम में व्यवस्थित करके अर्थपूर्ण वाक्य बनाइए:
"निकाल लेंगे वक्त थोड़ा / दिमाग में चक्कर काट गई है बात"
प्रश्न 14. लता मंगेशकर के गायन की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
चित्रपट संगीत और शास्त्रीय संगीत में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 15. जनसंचार माध्यमों में एनकोडिंग और डिकोडिंग का क्या अर्थ है? (2)
अथवा
'वॉच डॉग पत्रकारिता' किसे कहा जाता है?
प्रश्न 16. कबीर अथवा मीराबाई का काव्यगत परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए: (3)
(i) दो रचनाएँ
(ii) भावपक्ष-कलापक्ष
(iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 17. मुंशी प्रेमचंद अथवा सत्यजीत राय का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार. (3)
पर लिखिए:
(i) दो रचनाएँ
(ii) भाषा-शैली
(iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. बढ़ती हुई महंगाई की समस्या पर दो सहेलियों के बीच होने वाले संवाद को लिखिए। (3)
अथवा
निम्नलिखित सूक्ति का भाव पल्लवन कीजिए:
"साहित्य समाज का दर्पण है।"
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3)
"छात्रों को अपने जीवन में योग के महत्व से भलीभांति परिचित होना चाहिए। योग शब्द संस्कृत के 'युज्' धातु से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना। छात्र जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। योग साधना से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और एकाग्रता बढ़ती है। प्राणायाम द्वारा स्मरण शक्ति बढ़ती है तथा तनाव कम होता है। योग वास्तव में जीवन जीने की एक वैज्ञानिक कला है।"
प्रश्न:
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ii) 'योग' शब्द किस धातु से बना है और इसका क्या अर्थ है?
(iij) योग साधना से छात्रों को क्या-क्या लाभ होते हैं?
अथवा
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
"बादल, गरजो !
घेरे घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के से पाले,
वज्र छिपा, नूतन कविता,
फिर भर दो-बादल, गरजो !"
प्रश्न:
(i) काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ii) 'नूतन' शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(iii) उपर्युक्त काव्यांश का मुख्य भावार्थ स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 20. निम्नलिखित काव्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या/भावार्थ लिखिए: (4)
"हम तौ एक एक करि जांनां।
दोइ कहें तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिंन पहिचांनां।।
एकै पवन एक ही पानीं एकै जोति समांनां।
एकै खाक गढ़े सब भांडै एकै कोहरा सांनां।।"
अथवा
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई।
जाके सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई।।
छांड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहै कोई?
संतन ढिग बैठि-बैठि लोक-लाज खोयी।।"
प्रश्न 21.निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या कीजिए: (4)
"पंडित अलोपीदीन का लक्ष्मीजी पर अखण्ड विश्वास था। वह कहा करते थे कि संसार का तो कहना ही क्या, स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज्य है। उनका यह कहना यथार्थ ही था। न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं, इन्हें वह जैसे चाहती हैं, नचाती हैं।"
अथवा
"मियाँ नसीरुद्दीन हमारी ओर कुछ ऐसे देखा कि उन्हें हमसे जवाब पाना हो। फिर बड़े ही माँजे अंदाज में कहा—'कहने का मतलब साहिब यह कि तालीम की तालीम भी बड़ी चीज़ होती है।'"
प्रश्न 22.परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के बजाने पर रोक लगाने हेतु ज़िलाधीश. (4)
को एक.प्रार्थना-पत्र लिखिए।
अथवा
अपने मित्र को हाईस्कूल/इन्टरमीडिएट परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए: (4)
(i) जल ही जीवन है
(ii) वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता
(iii) विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
(iv) स्वच्छ भारत अभियान
(v) मातृभाषा का महत्त्व

Post a Comment