MP Board Class 11th Hindi Ardhvaarshik Paper 2025-26
MP Board Class 11th Hindi Ardhvaarshik Paper 2025-26:-
प्रश्न-1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)
(i) 'कबीर' ने ईश्वर के कितने स्वरूपों को माना है?
(अ) एक (ब) दो
(स) तीन (द) अनेक
(ii) 'नमक का दरोगा' कहानी में मासिक वेतन को क्या कहा गया है?
(अ) ऊपरी आय (ब) पूर्णिमासी का चाँद
(स) स्थायी आय (द) रिश्वत
(iii) 'संचार' शब्द की उत्पत्ति किस धातु से हुई है?
(अ) चर (ब) संचारण
(स) सम (द) चरि
(iv) जिस काव्य में एक ही सर्ग होता है, उसे क्या कहते हैं?
(अ) खंडकाव्य (ब) महाकाव्य
(स) मुक्तक काव्य (द) आख्यानक गीत
(v) 'रौद्र रस' का स्थायी भाव क्या है?
(अ) भय (ब) शोक
(स) क्रोध (द) उत्साह
(vi) 'अंधे की लाठी' मुहावरे का अर्थ है:
(अ) डंडा मारना (ब) एकमात्र सहारा
(स) कमजोर व्यक्ति (द) लाठी से मारना
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
(i) मीरा बाई ने श्री कृष्ण को अपने……………………………के रूप में स्वीकार किया है। (पति/देवता)
(ii) प्रेमचंद का मूल नाम………………………..……था। (धनपत राय/गणपत राय)
(iii) भारतीय संगीत में मुख्य वाद्य…………………………….रहा है। (सितार/वीणा)
(v) खंडकाव्य में जीवन के…………………………….का चित्रण होता है। (संपूर्ण/एक अंश)
(vi) जब किसी काव्य को सुनकर मन में प्रसन्नता का भाव आए, वहाँ……………गुण होता है। (ओज/माधुर्य)
(vii) 'रचना के आधार पर वाक्य' के…………………………..भेद होते हैं। (दो/तीन)
प्रश्न-3 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) "वाणी का डिक्टेटर" कबीर दास को कहा जाता है।
(ii) लेखिका मन्नू भंडारी को 'कमजोर और भावुक' कहा गया है।
(iii) इंटरनेट पत्रकारिता को 'साइबर पत्रकारिता' भी कहते हैं।
(iv) मुक्तक काव्य पूर्व-पर संबंध से रहित होता है।
(v) उपमेय में उपमान का आरोप 'रूपक अलंकार' कहलाता है।
(vi) लोकोक्ति को 'कहावत' भी कहते हैं।
प्रश्न-4 सही जोड़ी मिलान कर लिखिए – (1×7=7)
स्तम्भ(अ) स्तम्भ (ब)
(i) गलता लोहा (a) शेखर जोशी
(ii) जामुन का पेड़ (b) कृष्ण चंदर
(iii) दोहा (c) 13, 11 मात्राएँ
(iv) चौपाई (d) 16 मात्राएँ
(v) तत्सम शब्द (e) संस्कृत के मूल शब्द
(vi) मीराबाई (f) दांपत्य भाव की भक्ति
(vii) राजस्थान की रजत बूंदें (g) अनुपम मिश्र
प्रश्न-5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×7=7)
(i) 'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो' में कौन सा अलंकार है?
(ii) वह वाक्य जिसमें एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, क्या कहलाता है?
(iii) 'शांत रस' का स्थायी भाव क्या है?
(iv) पंडित अलोपीदीन ने मुंशी वंशीधर को किस पद पर नियुक्त किया था?
(v) पत्रकारिता के मूल तत्व कितने होते हैं?
(vi) 'आँखों का तारा' का अर्थ क्या है?
(vii) तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
प्र.6 कबीर ने स्वयं को 'दीवाना' क्यों कहा है? (2)
अथवा
मीरा कृष्ण को पाने के लिए क्या-क्या कार्य करने को तैयार हैं?
प्र.7 मानव शरीर का निर्माण किन पंच तत्वों से हुआ है? (2)
अथवा
किसान की आँखें किस दुःख से भरी हुई हैं?
प्र.8 नई कविता की विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
प्रयोगवादी कविताओं की दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.9 दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए । (2)
अथवा
कवित्त और सवैया छंद में कोई दो अंतर लिखिए।
प्र.10 'नमक का दरोगा' कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है? (2)
अथवा
वकील ने यह सुनकर माथे पर हाथ क्यों रख लिया?
प्र.11 महाकाव्य और खंडकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
मुक्तक काव्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.12 निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए । (2)
(i) कृपया मेरे को ₹10 दीजिए।
(ii) गाय का दूध शुद्ध होता है।
अथवा
राजभाषा और राष्ट्रभाषा में कोई दो अंतर लिखिए।
प्र.13 लता मंगेशकर को 'बेजोड़ गायिका' क्यों कहा गया है? (2)
अथवा
चित्रपट संगीत और शास्त्रीय संगीत में कोई दो अंतर बताइए।
प्र.14 इंटरनेट पत्रकारिता क्या है? इसके दो लाभ लिखिए। (2)
अथवा
जनसंचार के प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं?
प्र.15 'लक्षणा शब्द शक्ति' को उदाहरण सहित समझाइए। (2)
अथवा
'भ्रांतिमान अलंकार' की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्र.16 कबीर अथवा महादेवी वर्मा का काव्य परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए । (3)
(अ) दो रचनाएँ (ब) भाव पक्ष कला पक्ष (स) साहित्य में स्थान
प्र.17 प्रेमचंद अथवा मन्नू भंडारी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए- (3)
(अ) दो रचनाएँ (ब) भाषा शैली (स) साहित्य में स्थान
प्र.18 निम्नलिखित विषयों का भाव पल्लवन कीजिए- (3)
साहित्य समाज का दर्पण है।
अथवा
पिता-पुत्र में पढ़ाई को लेकर हुई बातचीत लिखिए।
प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (3)
मनुष्य के जीवन का जितना अंश नीति, शिक्षा आधार आदि सामाजिक संहिताओं के संपर्क में आता है, उतना ही
समाज द्वारा शासित माना जायेगा। समाज यदि मनुष्यों के समूह का नाम नहीं है तो मनुष्य भी केवल क्रियाओं
का संघात नहीं है। दोनों के पीछे सामूहिक तथा व्यक्तिगत इच्छा, हर्ष, विषाद आदि की प्रेरणा रहती है। आचरण
को सेना के समान कवायद सिखा देना ही जीवन नहीं है, वरन् कर्म को प्रेरित करने वाले मनोविकारों के उद्गम
खोजकर उनमें विकास की अनुकूलता पा लेना ही जीवन का लक्ष्य है।
प्रश्न – (i) उपर्युक्त गद्यांश का सटीक, सार्थक शीर्षक लिखिए।
(ii) मनुष्य अपने जीवन में किसके संपर्क में आता है?
(iii) जीवन का लक्ष्य क्या है?
प्र.20 निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - (4)
हम तो एक एक कर जाना।
दोइ कहें तिनहीं कों दोजग जिन नाहिनं पाहिचांनां ॥
एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समानां ।
एकै खाक गढ़ सब भांडे एकै कोहरा सांनां ।।
अथवा
मेरे तो गिरधर गोपाल,दूसरो न कोई
जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई
छांड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहें कोई ?
संतन ढिग बैठि बैठि लोक - लाज कोई?
अंसुवन जल सींचि सींचि प्रेम बेलि बोई
अब त बेलि फैल गई आनंद फल होई
प्र.21 निम्नलिखित गधांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - (4)
ईमानदारी का यह प्रभाव था। दूसरे दिन अलोपीदीन ने आया और मुंशी वंशीधर के पैरों में लोटकर बोला, "प्रभु!
मुझे दास न बनाओ, एक कर्मचारी की तरह रखो।" अथवा रजनी काका के यहाँ से लौटते हुए सोच रही थी, कि
आखिर ये लोग क्यों इतना डरते हैं? एक सीधा-सा मामला है। प्रिंसिपल के सामने बात करो, स्कूल वाले को
बुलाओ, बात खत्म। मगर सब डरे हुए हैं।
अथवा
दुनिया सोती थी, दुनिया की जीभ जागती थी। सवेरे देखिए तो बालक- वृद्ध सब के मुंह से यही बात
सुनाई देती थी। जिसे देखिए वही पंडित जी के इस व्यवहार पर टीका टिप्पणी कर रहा था, निंदा की
बौछारें हो रही थीं, मानो संसार से अब पापी का पाप कट गया।
प्र.22 नगर निगम नगर पालिका अध्यक्ष को नियमित सफाई ना होने पर एक शिकायती पत्र लिखिए। (4)
अथवा
अपने पिताजी को अपनी परीक्षा की तैयारी के विषय में पत्र लिखिए।
प्र.23 निम्नलिखित विषयों पर रूपरेखा सहित निबन्ध लिखिए- (4)
(1) जीवन में खेलों का महत्व (3) वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता ।
(2) जल ही जीवन है (4) विद्यार्थी जीवन और अनुशासन

Post a Comment