MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2024-25 PDF Download
MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2024-25 PDF Download :-
Class 10th Social Science Half Yearly Paper 2024-25 :-
अर्धवार्षिक परीक्षा – 2024–25
कक्षा – 10वी
विषय – सामाजिक विज्ञान
समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 75
—------------------------------------------------------------------------
निर्देश : -
i सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
ii प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×30=30 अंक निर्धारित है।
iii प्रश्न क्रमांक 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
iv प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
v प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्ये प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)
(i) संसाधन जो एक क्षेत्र में पाये जाते हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं होता, कहलाते हैं –
(अ) नवीकरणीय संसाधन (ब) संभाव्य संसाधन
(स) जैविक संसाधन (द) चक्रीय
(ii) वे उत्पादक जिन पर सभी जीव निर्भर रहते हैं –
(अ) द्वितीयक उत्पादक (ब) तृतीयक उत्पादक
(स) प्राथमिक उत्पादक (द) इनमे से कोई नहीं
(iii) वे फसलें जो वर्षा ऋतु के आरंभ में बोई जाती है, निम्न में से क्या कहलाती है –
(अ) रबी (ब) खरीफ
(स) जायद (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
(iv) औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहां प्रारंभ हुई –
(अ) इंग्लैंड (ब) जर्मनी
(स) फ्रांस (द) इटली
(v) भारत में राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 1884 (ब) 1882
(स) 1885 (द) 1886
(vi) लोकतन्त्र के लिए आवश्यक है –
(अ) धनबल (ब) स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव
(स) अशिक्षा (द) निरकुशता
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
(i) वे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं……….…..……..संसाधन कहलाते हैं।
(ii) ग्राम स्वराज्य की अवधारणा…………….……..की देन है।
(iii) विश्व की सर्वाधिक वर्षा…………………….में होती है
(iv) दूसरा गोलमेज सम्मेलन……………………..में हुआ।
(v) भारत में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति……………….करता है।
(vi) जब एक धर्म के विचारों को दूसरे से श्रेष्ठ माना जाता है उसे………………..कहते हैं।
प्रश्न-3 सही जोड़ी बनाइए- (1×6=6)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) लेबर पोर्ट (क) कृषि खनन डेयरी मतस्यन
(ii) रोलेट एक्ट (ख) भाप का इंजन
(iii) जेम्स याट (ग) 1815
(iv) संघ सूची (घ) ब्रिटेन
(v) नेपोलियन की हार (ड) प्रतिरक्षा
(vi) प्राथमिक क्षेत्रक (च) 1919
प्रश्न-4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×6=6)
(i) राज्यों और देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान प्रदान क्या कहलाता है?
(ii) प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन किस शहर में हुआ था ?
(iii) साइमन कमीशन भारत कब आया ?
(iv) किस फसल को सुनहरा रेशा कहा जाता है?
(v) यूरोपीय संघ का मुख्यालय है।
(vi) हीराकुंड बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
प्रश्न-5 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) चिपको आंदोलन हिमालयी प्रदेश में चलाया गया।
(ii) एंथ्रेसाइट एक सर्वोत्तम प्रकार का कोयला है।
(iii) जल एक नवीकरण संसाधन है।
(iv) कृषि तथा उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं।
(v) यूरोप में महिलाओ और पुरुषों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाता था ।
(vi) भारत में प्रत्यक्ष लोकतंत्र कि व्यवस्था है।
प्र.6 मृदा अपरदन से क्या तात्पर्य है? (2)
अथवा
काली मृदा की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.7 पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं? (2)
अथवा
आरक्षित वनों से क्या तात्पर्य हैं? समझाइये।
प्र.8 स्थानांतरित कृषि से क्या तात्पर्य है? (2)
अथवा
रोपण कृषि की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्र.9 जूट को सुनहरा रेशा क्यों कहा जाता है? (2)
अथवा
हरित क्रांति से क्या आशय हैं?
प्र.10 ऊर्जा के खनिज संसाधनों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
भारत में मैंगनीज के प्रमुख उत्पादक तीन राज्य कौन-से हैं?
प्र.11 दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था ? (2)
अथवा
रॉलेट एक्ट से आप क्या समझते हैं?
प्र.12 गुटेनबर्ग की छपी पुस्तक बाइबल की दो विशेषताएं लिखिए । (2)
अथवा
पांडुलिपियों का प्रचार सीमित क्यों रहा ?
प्र.13 प्राचीन काल में मानव समाज आपस में कैसे जुड़े थे? (2)
अथवा
नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली से क्या तात्पर्य है?
प्र.14 सत्ता का क्षितिज बटवारा क्या है? (2)
अथवा
गठबन्धन सरकार क्या है?
प्र.15 श्रम का लैंगिक विभाजन क्या है? (2)
अथवा
सांप्रदायिकता क्या है?
प्र.16 भारत में छिपी हुई बेरोजगारी सर्वाधिक किस प्राथमिक क्षेत्रक में पाई जाती है? (2)
अथवा
मनरेगा को 100 दिन रोजगार योजना क्यों कहते हैं?
प्र.17 मुद्रा के आधुनिक रूप कौन-कौन से हैं। (2)
अथवा
वस्तु विनिमय प्रणाली की सीमाएँ बताइए।
प्र.18 एजेंडा 21 क्या है? इसके मुख्य उद्देश्य लिखिए। (3)
अथवा
मृदा-परिच्छेदिका से क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।
प्र.19 साइमन कमीशन का गठन क्यों किया गया? भारतीयों ने इसका विरोध क्यों किया ? (3)
अथवा
प्रथम विश्वयुद्ध का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा? व्याख्या कीजिए।
प्र.20 दलबदल कानून क्या है लिखिये। (3)
अथवा
विकास में ऋण की भूमिका को समझाइए ।
प्र.21 राजनीतिक दल के प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिये। (4)
अथवा
हमें खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है ?
प्र.22 गाँधीजी ने दांडी यात्रा क्यों की? इसका क्या परिणाम हआ ? (4)
अथवा
औपचारिक क्षेत्रक और अनौपचारिक क्षेत्रक ऋण के बीच में अंतर लिखिए।
प्र.23 संघीय शासन व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषताएं लिखिए। । (4)
अथवा
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची पर प्रकाश डालिए।
Post a Comment