MP Board Class 11th Economics Trimasik Paper 2024-25 PDF Download
MP Board Class 11th Economics Trimasik Paper 2024-25 PDF Download :-
Class 11th Economics Trimasik Paper 2024-25 PDF Download :-
त्रैमासिक परीक्षा – 2024–25
कक्षा – 11वी
विषय – अर्थशास्त्र
समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 80
—----------------------------------------------------------------------------------
निर्देश : - i सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
ii प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, जिनके लिए 1×32=32 अंक निर्धारित है।
iii प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
iv प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
v प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 04 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)
(i) जब आंकड़ों को समय के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है तो इसे कहा जाता है –
(अ) स्थानिक वर्गीकरण (ब) कालानुकमिक वर्गीकरण (स) गुणात्मक वर्गीकरण (द) इनमे से कोई नहीं
(ii) भारत में योजना आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1947 (ब) 1948 (स) 1949 (द) 1950
(iii) सांख्यिकी के जन्मदाता हैं –
(अ) मार्शल (ब) एचेनवाल (स) गाल्टन (द) बाउले
(iv) भारत में रेल सेवा प्रारम्भ हुई थी –
(अ) 1863 में (ब) 1873 में (स) 1853 में (द) 1883 में
(v) तृतीय क्षेत्र में शामिल है –
(अ) सेवायें (ब) उद्योग (स) कृषि (द) आखेट
(vi) निम्न में से कौन सी आर्थिक क्रिया है –
(अ) उपभोग (ब) वितरण (स) उत्पादन (द) इनमे सभी
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
(i) स्वतंत्रता प्राप्त के समय कृषि क्षेत्र में उत्पादकता का स्तर………………….था ।
(ii) नियोजित आर्थिक व्यवस्था में आर्थिक सत्ता का.............................हो जाता है।
(iii) केन्द्रीय प्रवृत्ति का सर्वश्रेष्ठ माप...........................है।
(iv) वर्गीकरण…………………..का आधार है।
(v) स्वतंत्रता से पूर्व…………………...उद्योग का केन्द्रीयकरण बंगाल राज्य में था।
(vi) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में प्रत्येक साहसी अपने लाभ को……………….करना चाहता है।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए – (1×6=6)
(i) सूचक स्वयं प्रश्नावली भरते हैं।
(ii) जटिल तथ्यों को सांख्यिकी सरल रूप में प्रस्तुत करती है।
(iii) समंक तथ्यों के समूह होते हैं।
(iv) गुणात्मक तथ्यों का सारणीयन किया जा सकता है।
(v) वर्गीकरण काल्पनिक आधार पर नहीं हो सकता है।
(vi) सरकारी प्रकाशन द्वितीयक समंक होते हैं।
प्रश्न-4 सही जोड़ी बनाइए- (1×7=7)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) राष्ट्रीय आय की गणना (a) 1881
(ii) भारत में प्रथम जनगणना (b) दादाभाई नौरोजी
(iii) औद्योगिक नीति (c) 1952
(iv) राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन (d)1965
(v) उद्योग निर्माण (e) ओजाइव वक्र
(vi) स्वेज नदी का प्रारंभ (f) 1869
(vii) संचयी आवृत्ति वक्र (g) द्वितीयक क्षेत्र
प्रश्न-5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×7=7)
(i) अनुसंधानकर्ता द्वारा एकत्रित समंक क्या कहलाते हैं?
(ii) उस सांख्यिकीय विधि का नाम बताइये जो कम खचीली है।
(iii) भारत में जनसंख्या की गणना के लिए कौन सी विधि अपनायी जाती है?
(iv) वर्तमान में आर्थिक क्रियाओं का मुख्य आधार क्या है?
(v) अर्थशास्त्र का जनक कौन है?
(vi) आर्थिक क्रिया से क्या अभिप्राय है?
(vii) एक वचन में सांख्यिकी को क्या कहा जाता है?
प्र.6 अर्थशास्त्र के विभागों के नाम लिखिए। (2)
अथवा
"राजस्व" से आप क्या समझते हैं?
प्र.7 आर्थिक समस्याओं के कारण बताइये। (2)
अथवा
सांख्यिकी क्या है?
प्र.8 सांख्यिकी की दो विशेषताएं लिखिए। (2)
अथवा
अर्थशास्त्र के अध्ययन में सांख्यिकी का महत्व लिखो।
प्र.9 प्राथमिक समंक किसे कहते हैं? (2)
अथवा
जनगणना से क्या आशय है?
प्र.10 सारणीयन का क्या अर्थ है? (2)
अथवा
समान्तर माध्य का सूत्र लिखो।
प्र.11 एक आदर्श माध्य के गुण लिखो। (2)
अथवा
चतुर्थक विचलन किसे कहते हैं?
प्र.12 बाजार अर्थव्यवस्था का अर्थ बताइये। (2)
अथवा
आर्थिक नियोजन से क्या आशय है?
प्र.13 राष्ट्रीय आय का अर्थ बताइये। (2)
अथवा
सतत् विकास से क्या आशय है?
प्र.14 बिन्दु रेखीय प्रदर्शन से आप क्या समझते हैं? (2)
अथवा
बारम्बारता वितरण क्या है? समझाइये।
प्र.15 विस्तार का सूत्र लिखो। (2)
अथवा
प्रो. मार्शल की परिभाषा दीजिए।
प्र.16 पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की विशेषताएं बताइये। (3)
अथवा
मिश्रित अर्थव्यवस्था के गुण लिखो।
प्र.17 सांख्यिकीय विधियाँ क्या है? उनके नाम लिखो। (3)
अथवा
आर्थिक और गैर आर्थिक गतिविधियों में अंतर स्पष्ट करो।
प्र.18 प्राथमिक आँकड़ों एवं द्वितीयक आँकड़ों में अंतर स्पष्ट करो। (3)
अथवा
जनगणना विधि द्वारा सर्वेक्षण में आने वाली समस्याएं बताइये।
प्र.19 निम्न आँकड़ों से समान्तर माध्य ज्ञात करो – (3)
15, 25, 30, 35, 40, 45, 50, 55
अथवा
गतिहीन अर्थव्यवस्था से क्या तात्पर्य है? क्या ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था गतिहीन थी ?
प्र.20 प्रश्नावली किसे कहते है ? एक अच्छी प्रश्नावली की विशेषताएँ लिखिए। (4)
अथवा
भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व की व्याख्या कीजिए।
प्र.21 प्राथनिक आंकड़ों के संग्रहण की विभिन्न विधियों की व्याख्या कीजिए। (4)
अथवा
साक्षात्कार का उदाहरण प्रारूप बनायें।
प्र.22 माध्यिका क्या है? इसकी गणना कैसे की जाती है? (4)
अथवा
अनुसंधान में सांख्यिकी का महत्व स्पष्ट कीजिए।
प्र.23 पंचवर्षीय योजनाओं के लक्ष्यों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए। (4)
अथवा
निम्नांकित आंकड़ों को वृत्त चित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए –
Post a Comment