MP Board Class 9th Hindi Varshik Paper 2024 PDF

MP Board Class 9th Hindi Varshik Paper 2024 PDF :-


MP Board Class 9th Hindi Varshik Paper 2024 PDF


Join Telegram

Hindi Annual Exam Paper Class 9th 2024 :-

प्रश्न 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)

      

         (i) हिंदी साहित्य का सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य है -


              (अ) पद्मावत (ब) रामचरित मानस 


              (स) महादेवी वर्मा (द) जयशंकर प्रसाद


        (ii) कैदी और कोकिला किसकी रचना है -


              (अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) माखनलाल चतुर्वेदी 


              (स) तुक (द) गण


        (iii) “मेघ आये बड़े बन ठन के संवर के” पंक्ति में अलंकार है -


              (अ) अनुप्रास (ब) उपमा


              (स) मानवीकरण (द) उत्प्रेक्षा


        (iv) झूरी ने दोनों बैलों को कहाँ भेज दिया?


              (अ) मौसी के घर (ब) दादी के घर 


              (स) ससुराल (द) नानी के घर


        (v) ' मुँह की खाना ' का अर्थ हैं ? 


              (अ) हार मानना (ब) घूमना


              (स) घर जाना (द) भागना 


        (vi) रेणु के प्रसिद्ध आंचलिक उपन्यास का नाम है -


              (अ) मैला आंचल (ब) गोदान


              (स) पद्मावत (द) कामायनी

Join Telegram

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - (1×6=6)


         (i) ज्ञानमार्गी भक्तिधारा के प्रतिनिधि कवि……………………..हैं। (जयशंकर प्रसाद / कबीरदास)


         (ii) कैदी और कोयल दोनों ही………………………देश की वासी हैं। (स्वतंत्र / गुलाम)


         (iii) वीर रस का स्थाई भाव………………………..है। (शोक / उत्साह)


         (iv) महादेवी वर्मा के बाबा उन्हें…………………………बनाना चाहते थे। (गायिका / विदुषी)


         (v) वे शब्दांश जो शब्द बनाते समय आरंभ में लगते है……………………..कहलाते हैं। (उपसर्ग / प्रत्यय)


         (vi) रीड की हड्डी……………………..विधा में लिखी गई रचना है। (एकांकी / कहानी)


प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाकर लिखिए - (1×6=6)


                  स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)


          (i) कबीरदास (क) अनैतिक 


          (ii) उपमा अलंकार के अंग (ख) स्वर सन्धि


          (iii) 'अश्रु' का तद्भव (ग) भयंकरता


          (iv) हरिशंकरपरसाई (घ) आँसू


          (v) नैतिक का विलोम (ड.) 'प्रेमचंद के फटे जूते’ 


          (vi) विभीषिका (च) चार


                                                                                  (छ) बाह्य आडम्बरों का विरोध


                                                                                  (ज) आश्रय


प्रश्न 4 निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए - (1×6=6)


         (i) कवि ने गाँव को हरता जन मन क्यों कहा है?


         (ii) जिस काव्य का आनंद पढ़कर या सुनकर लिया जाता है उसे क्या कहते हैं?


         (iii) महादेवी वर्मा किस गायिका के रूप में प्रसिद्ध है ?


         (iv) किसी कार्य को करने या होने का बोध कराने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?


         (v) पान वाले की बिक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी ?


         (vi) लोक में प्रचलित उक्ति क्या कहलाती है ?


प्रश्न 5 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)


         (i) कबीर एक समाज सुधारक थे।


         (ii) संचारी भावों की संख्या पैंतीस हैं।


         (iii) मंगोलों का मुँह लाल होता है।


         (iv) कहानी गद्य की गौण विधा में आती है।


         (v) 'भूपति' में ति उपसर्ग है।


         (vi) लेखिका मृदुला गर्ग की तीसरी नम्बर की बहन का नाम चित्रा था।


प्रश्न 6 कवि पन्त ने गाँव को मरकत डिब्बे सा खुला' क्यों कहा है? लिखिए। 2


अथवा 


         मानसरोवर से कवि कबीरदास का क्या आशय है ?


प्रश्न 7 भक्ति काल के दो कवि एवं प्रत्येक की दो - दो रचनाओं के नाम लिखिए । 2


अथवा 


         नई कविता के कोई दो कवियों के नाम एवं उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए। ।


प्रश्न 8 छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए । 2


अथवा 


         नई कविता की दो विशेषताएं लिखिए 


प्रश्न 9 सुमित्रानन्दन पन्त अथवा कबीरदास के भाव सौंदर्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए । (2)               


प्रश्न 10 अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए । 2


अथवा 


           रूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।


प्रश्न 11 महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए । 2


अथवा 


          रस किसे कहते हैं ? रस के अंगों के नाम लिखिए ।


प्रश्न 12 छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया ? 2


अथवा 


           किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया ?


प्रश्न 13 नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए । 2


अथवा 


           कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए ।


प्रश्न 14 गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए । (2)

अथवा 


           डायरी विधा का सामान्य परिचय लिखिए ।


प्रश्न 15 मुंशी प्रेमचन्द अथवा महादेवी वर्मा की कोई दो रचनाएँ लिखते हुए साहित्य में उनका स्थान लिखिए। (2)


प्रश्न 16 निपात शब्द क्या हैं ? लिखिए । 2


अथवा 


           मुहावरे एवं लोकोक्तियों में कोई दो अंतर लिखिए ।


प्रश्न 17 बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन - कौन सी बीमारी फैलने का खतरा होता है ? 2

 

अथवा


           ' रीड की हड्डी ' एकांकी का उद्देश्य लिखिए ।


प्रश्न 18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ - प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए - 3

           मानुष हों तो वही रसखानि बसौ ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन ।

           जो पसु हौ तो कहा बस मेरो चरौनित नंद की धेनु मंझारन ॥ 

           पाहन हो तो वही गिरि को जो कियो हरिछत पुरंदर धारन । 

           जो खग हो तो बसेरो करौ मिलि कालिदी कूल कदंब की डारन् ॥


अथवा 


           क्या गाती हो ? 

           क्यों रह - रह जाती हो ? 

           कोकिल बोलों तो । 

           क्या लाती हो ? 

           संदेशा किसका है ? 

           कोकिल बोलो तो


प्रश्न 19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ - प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - 3

           दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी न हुआ था । झूरी उन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। 

           उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे । यहाँ मार पड़ी । आहत सम्मान की व्यथा तो थी

           ही , उस पर मिला सूखा भूसा नाँद की तरफ आँखें न उठाई


अथवा 



           जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है । जब हम किसी आदमी को परले दर्जे 

           का बेवकूफ कहना चाहते है तो उसे गधा कहते हैं । गधा सचमुच बेवकूफ है , या उसके सीधेपन,

           उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है , इसका निश्चय नहीं किया जा सकता


प्रश्न 20 ` छोटा परिवार सुखी परिवार ` विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए । 3


अथवा 


             एक आदर्श विज्ञापन की कोई तीन विशेषता लिखिए ।


प्रश्न 21 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए - 4

          लोक साहित्य में लोकगीतों का विशेष स्थान है । ये गीत व्यक्ति विशेष के न होकर समूह के होते है

          इनका रचयिता अज्ञात होता है और ये प्राय : मौखिक रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी या एक स्थान

          से दूसरे स्थान में स्थानांतरित होते रहते हैं । लोकगीत , लोकजीवन का दर्पण होते हैं । जिनमें लोक 

          संस्कृति के समस्त पक्षों का वर्णन होता हैं । लोकगीत धर्म , सामाजिक रीति रिवाज, दर्शन ,ज्योतिष, 

          वैद्यक,सदाचार, उपदेश, लोक व्यवहार मनोरंजन तथा जीवन के समस्त पक्षों का संचित कोष होते हैं।


          प्रश्न - (i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए ।

  

                  (ii) लोकगीतों की कोई दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।


                  (iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए ।


अथवा 


         

          निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

           गगन गगन तेरा यश फहराए

           पवन पवन तेरा बल गहराए

           क्षिति , जल नभ पर डाल हिंडोले 

           चरण चरण संचरण सुनहरा 

           ओ ऋषियों के वेश प्यारे भारत देश


           प्रश्न - (i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए ।


                   (ii) आप अपने देश को प्यार क्यों करते है ?


                   (iii) उक्त काव्योश का भावार्थ लिखिए ।


प्रश्न 22 शाला त्याग प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य के नाम से आवेदन पत्र लिखिए । 4


अथवा 


           अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए ।


प्रश्न 23 निम्नलिखित किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए । 4


           (i) विद्यार्थी जीवन और अनुशासन (ii) कंप्यूटर - आधुनिक युग का वरदान


           (iii) मेरा प्रिय खेल (iv) दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्व


Watch On YouTube :-

F&Q :-

  • MP Board Class 9th Hindi Varshik Paper 2024 PDF
  • Hindi Annual Exam Paper Class 9th 2024

1 टिप्पणी

Rohit Chauhan ने कहा…

Sir in question ke answers kha par milenge

Blogger द्वारा संचालित.