MP Board Class 12th Hindi Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download
MP Board Class 12th Hindi Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download :-
Class 12th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 PDF Download :-
अर्धवार्षिक परीक्षा – 2023–24
कक्षा – 12वी
विषय – हिन्दी
समय : 3:00 घंटा पूर्णांक : 80
निर्देश : -
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×28=28 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए- (1×6=6)
(i) सबेरे की तुलना की गई है-
(अ) खरगोश की आंख से (ब) शेर की आंख से
(स) बिल्ली की आंख से (द) कुत्ते की आंख से
(ii) उत्तेजना के मूल कारण को कहते हैं-
(अ) विभाव (ब) अनुभाव
(स) स्थाई भाव (द) संचारी भाव
(iii) बाजार दर्शन पाठ के लेखक हैं-
(अ) धर्मवीर भारती (ब) जैनेंद्र कुमार
(स) विष्णु खरे (द) महादेवी वर्मा
(iv) जिस वाक्य में एक ही संज्ञा और क्रिया का प्रयोग होता है उसे कहते हैं-
(अ) सरल वाक्य (ब) संयुक्त वाक्य
(स) मिश्र वाक्य (द) इनमें से कोई नहीं
(v) 'सिल्वर वेडिंग' पाठ के लेखक हैं-
(अ) मनोहर वर्मा (ब) मनोहर श्याम जोशी
(स) श्याम मनोहर जोशी (द) फणीश्वर नाथ रेणु
(vi) वर्तमान छापाखाना का आविष्कार हुआ-
(अ) भारत (ब) चीन
(स) जर्मनी (द) अमेरिका
प्रश्न 2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए- (1×6=6)
(i) नागार्जुन……………....….के कवि हैं। (भक्तिकाल/आधुनिक काल)
(ii) बच्चा……………...…..को पाने की जिद कर रहा है। (चांद/पतंग)
(iii) काव्य के भेद………………….होते हैं। (2,3)
(iv) बाजार में एक…………………....है। (खेल/जादू)
(v) यशोधर बाबू मूल रूप से………………....के रहने वाले थे। (गोरखपुर/कुमाऊं)
(vi) कहानी का केंद्रीय बिंदु…………...….होता है। (पात्र/कथानक)
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए- (1×7=7)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) चित्रकार (क) अखबार की अपनी आवाज
(ii) सम्पादकीय पृष्ठ (ख) चितेरा
(iii) हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग (ग) जयशंकर प्रसाद
(iv) छायावाद के प्रवर्तक कवि (घ) भक्तिकाल
(v) मस्ती का सन्देश (ड़) 16 मात्राएँ
(vi) चौपाई छन्द (च) हरिवंशराय बच्चन
(vii) रामचरितमानस (छ) महाकाव्य
प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए- (1×7=7)
(i) कविता का उड़ना कौन नहीं जानता?
(ii) जहां उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाए वहां कौन सा अलंकार होता है?
(iii) भक्तिन के ओंठ कैसे थे?
(iv) तकनीकी शब्द का दूसरा नाम क्या है?
(v) 'जूझ' उपन्यास के हिंदी अनुवादक का नाम लिखिए।
(vi) समाचार लेखन के कितने प्रकार हैं?
(vii) 5 निपात शब्द लिखिए।
प्रश्न 5. सत्य/असत्य कथन लिखिए- (1×6=6)
(i) 'मधुशाला' बच्चन की प्रसिद्ध कृति है।
(ii) दोहा चौपाई का उल्टा होता है।
(iii) महादेवी वर्मा छायावादी कवयित्री हैं।
(iv) लोहा लेना मुहावरे का अर्थ युद्ध करना है।
(v) 'जूझ' कहानी गोदान उपन्यास का अंश है।
(vi) कवि बच्चन मंत्री का वेश लिए फिरते हैं।
प्रश्न 6. पद्य साहित्य से आप क्या समझते हैं? लिखिए। (2)
अथवा
रीतिकाल को श्रृंगार काल क्यों कहा गया है? लिखिए।
प्रश्न 7. कवि संसार को अपूर्ण क्यों मानता है। (2)
अथवा
कवि किस प्रकार के ज्ञान को भूलना चाह रहा है?
प्रश्न 8. महाकाव्य की विशेषताएं लिखिए। (2)
अथवा
खंड काव्य की विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 9. अभिधा शब्द शक्ति की परिभाषा लिखिए। (2)
अथवा
लक्षणा शब्द शक्ति उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 10. जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 11. बारिश के न होने पर गांव की हालत कैसी थी? (2)
अथवा
'काले मेघा पानी दे' से लेखक का क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 12. राजभाषा की विशेषताएं लिखिए। (2)
अथवा
क्षेत्रीय शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 13. बिंब क्या है? उदाहरण के माध्यम से लिखिए। (2)
अथवा
प्रेरक अनुभूति के आधार पर बिंब के प्रकार लिखिए
प्रश्न 14. यशोधर बाबू के चरित्र की विशेषताएं लिखिए। (2)
अथवा
सिल्वर वेडिंग का आयोजन क्यों हुआ था?
प्रश्न 15. एक अच्छे लेखन के लिए ध्यान देने योग्य कौन-कौन सी बातें हैं? (2)
अथवा
पत्रकारीय लेखन के बारे में लिखिए।
प्रश्न 16. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' अथवा तुलसीदास का साहित्यिक परिचय
लिखिए- (3)
(i) दो रचनाएं (ii) कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 17. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर हजारी प्रसाद द्विवेदी अथवा जैनेंद्र कुमार का साहित्यिक परिचय लिखिए-
(3)
(i) दो रचनाएं (ii) भाषा शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. विभाव और अनुभाव में अंतर लिखिए। (3)
अथवा
आलंबन विभाव और उद्दीपन विभाव में अंतर लिखिए।
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (3)
भारतीय संस्कृति में पर्व का अत्यधिक महत्व है। पर्व किसी संस्कृति के वह अंग है जिनके बिना वह संस्कृति अधूरी रह जाती है। पर्व हमें ऐसा अवकाश प्रदान करते हैं कि हम अपने जीवन के विषय में अच्छा सोच सकते हैं। जीवन प्रवाह को सही दिशा देने वाले पर्व ही होते हैं। जीवन व्यवहार की समस्त कटुतांए भी पर्व के द्वारा ही समाप्त हो जाती है। ये जीवन में ऊर्जा । प्रदीप्त करते हैं रिश्तो । में मधुर रस घोलते हैं प्रेम सद्भावना जीवन में नियोजित करते हैं तथा ज्ञान, आचरण, विश्वास को परिमार्जित करने का प्रयास करते हैं। अतः सभी धार्मिक राष्ट्रीय पर्वों को उल्लास के साथ मर्यादा में रहकर मनाना चाहिए। यह सदैव ध्यान रखना चाहिए कि हमारे आनंद के कारण किसी और को किसी भी तरह की तकलीफ ना पहुंचे। अपने आनंद में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना अपने आनंद को बांटना ही किसी भी पर्व का असली उद्देश्य होना चाहिए।
प्रश्न-
(i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) पर्व का असली उद्देश्य क्या है? लिखिए।
(iii) 'परिमार्जित' का समानार्थी लिखिए।
अथवा
"गगन-गगन तेरा यश फहरा
पवन-पवन तेरा बन गहरा
क्षिति-जल-नभ पर डाल हिंडोले
चरण-चरण संचरण सुनहरा
ओ ऋषियों के त्वेष
प्यारे भारत देश।"
प्रश्न-
(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) आप अपने देश को प्यार क्यों करते हैं?
(iii) क्षिति शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ-प्रसंग तथा सौंदर्य बोध सहित लिखिए- (4)
'मैं जग-जीवन का भार लिए फिरता हूं,
फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूं
कर दिया किसी ने क्षंकृत जिनको छूकर
मैं सांसों के दो तार लिए फिरता हूं।'
अथवा
कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने
कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने
बाहर-भीतर इस घर, उस घर
कविता के पंख लगा उड़ने के माने
चिड़िया क्या जाने?
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए- (4)
रात्रि की विभीषिका को सिर्फ पहलवान की ढोलक ही ललकार कर चुनौती देती रहती थी। पहलवान संध्या से सुबह तक, चाहे जिस खयाल से ढोलक बजाता हो, किंतु गांव के अद्भुमृत, औषधि उपचार- पथ्य-विहीन प्राणियों में वह संजीवनी शक्ति ही भरती थी। बूढ़े-बच्चे जवानों की शक्तिहीन आंखों के आगे दंगल का दृश्य नाचने लगता था। स्पंदन- शक्तिशून्य स्त्रायुओ में भी बिजली दौड़ जाती थी। अवश्य ही ढोलक की आवाज में न तो बुखार हटाने का कोई गुण और न महामारी की सर्वनाश शक्ति को रोकने की शक्ति ही, पर इसमें संदेह नहीं कि मरते हुए प्राणियों को आंख मूंदते समय कोई तकली एक-एक बार मुझे मालूम होता है कि यह सिर्फ एक अद्भुत अबधूत है। दु:ख हो या सुख, वह हार नहीं मानता। न ऊधो का लेना, न माधो का देना। जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हजरत ना जाने कहां से अपना रस खींचते रहते हैं। मौज में आठों याम मस्त रहते हैं। 1 वनस्पति शास्त्री ने मुझे बताया कि यह उस श्रेणी का पेड़ है जो वायुमंडल से अपना रस खींचता है। जरूर खींचता होगा। नहीं, तो भयंकर तू के समय इतने कोमल तंतु जाल और ऐसे सुकुमार केसर को कैसे होगा सकता था?
अथवा
एक-एक बार मुझे मालूम होता है कि यह सिर्फ एक अद्भुत अवधूत है। दुख हो या सुख वह हार नहीं मानता। न ऊधो का लेना, न माधो का देना। जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हजरत ना जाने कहां से अपना रस खींचते रहते हैं। मौज में आठों याम मस्त रहते हैं। 1 वनस्पति शास्त्री ने मुझे बताया कि यह उस श्रेणी का पेड़ है जो वायुमंडल से अपना रस खींचता है। जरूर खींचता होगा। नहीं, तो भयंकर तू के समय इतने कोमल तंतु जाल और ऐसे सुकुमार केसर को कैसे होगा सकता था?
प्रश्न 22. अपने मित्र को हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए। (4)
अथवा
विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय के बुक बैंक से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु आवेदन लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए- (4)
(i) स्वावलंबन
(ii) भारतीय पर्वों का आनंद
(iii) स्वास्थ्य का महत्व
(iv) साहित्य और समाज
(v) मेरी यादगार रेल यात्रा
PDF Download... 👈👈👈
F&Q :-
- Class 12th hindi ardhvaarshik paper 2023 pdf download
- Class 12th hindi ardhvaarshik paper 2023 pdf
- Class 12th hindi ardhvaarshik paper 2023 download
- MP Board Class 12th Hindi Half Yearly Paper 2022-23 pdf download
Post a Comment