MP Board Class 11th Economics Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download
MP Board Class 11th Economics Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download:-
Class 11th Economics Ardhvaarshik Paper 2023-24 PDF Download:-
अर्धवार्षिक परीक्षा – 2023–24
कक्षा – 11वी
विषय – अर्थशास्त्र
समय : 3:00 घंटा पूर्णांक : 80
निर्देश : -
(i) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1×32=32 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
(iv) प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(v) प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1×6=6)
(i) वर्गीकृत आंकड़ों में सांख्यिकी परिकलन आधारित होता है -
(अ) प्रेक्षणों के वास्तविक मानों पर (ब) उच्च वर्ग सीमाओं पर
(स) निम्न वर्ग सीमाओं पर (द) वर्ग के मध्य बिंदुओं पर
(ii) दंड आरेख -
(अ) एक विमी आरेख है (ब) द्विविम आरेख है
(स) विम रहित आरेख है (द) इनमें से कोई नहीं
(iii) " किसी भी वितरण में चार का वह मूल जिसकी आवृति सबसे अधिक हो बहुलक कहलाता है।"
यह कथन किसका है-
(अ) कीनी तथा कीपिंग (ब) क्राक्सटन एवं काउडेन
(स) ए. एल. बाउले (द) सेक्रिस्ट
(iv) अपकिरण की सबसे सरल माप है -
(अ) चतुर्थक विचलन (ब) विस्तार विचलन
(स) माध्य (द) प्रमाप विचलन
(v) प्रमाप विचलन की गणना की जाती है -
(अ) समांतर माध्य से (ब) भूयिष्ठक से
(स) माध्यिका से (द) उपर्युक्त सभी से
(vi) यदि परिशुद्ध रूप में माँपित आंकड़े उपलब्ध हो तो सरल सह- संबंध गुणांक -
(अ) कोटी सह-संबंध गुणांक से अधिक सही होता है
(ब) कोटी सह-संबंध गुणांक से कम सही होता है
(स) कोटी सह-संबंध की ही भांति सही होता
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1×6=6)
(i) सांख्यिकी को उचित रूप में.......................का विज्ञान कहा जा सकता है। .
(ii) व्यक्तिगत श्रेणी में माध्यिका की गणना करने का सूत्र………………..है ।
(iii) ब्रिटिश राज्य द्वारा……………..…का विकास ब्रिटिश वस्तुओं के बाजार के आकार को विस्तृत
बनाने का एक साध था।
(iv) पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम सन्…………………में पारित किया गया।
(v) हेपेटाइटिस की बीमारी…………………प्रदूषण के कारण होती है। .
(vi) पर्यावरण अवक्षय विकास की…………………अवसर लागत है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (1×7=7)
स्तंभ (अ) स्तंभ (ब)
(i) विस्तार (a) आर्थिक संगठन
(ii) वृत्त चित्र होते हैं (b) विश्व व्यापार संगठन
(iii) सभी पदों को समान महत्व (c) 1978
(iv) सहकारिता (d) प्रत्यक्ष रीति
(v) भारत में जीवन प्रत्याशा (e) 66 वर्ष
(vi) चीन में आर्थिक सुधार (f) द्वि-विमा
(vii) W. T. O. (g) अधिकतम एवं न्यूनतम मूल्य का अंतर
प्रश्न 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए - (1×7=7)
(i) निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर पूर्ण रूप से स्वामित्व प्राप्त करना क्या कहलाता है?
(ii) उदारीकरण का एक उपाय लिखिए?
(iii) मानव पूंजी का एक महत्व बताइए?
(iv) ग्रामीण युवकों को स्व-रोजगार हेतु किस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है?
(v) 'द ग्रेट लीप फॉरवार्ड' अभियान का प्रारंभ किस देश में हुआ?
(vi) 2014 में भारत का एच. डी. आई. कितना था ?
(vii) पाकिस्तान का सबसे बड़ा उद्योग है?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) सांख्यिकी जांच से आशय समंकों के एकत्रीकरण से है।
(ii) माध्यिका से मदो के विचलन का योग शून्य होता है।
(iii) r सदा +1 और 1 के बीच आता है।
(iv) आधार वर्ष का निर्देशक सदैव 100 होता है।
(v) किसने की प्रमुख समस्या कृषि साख एवं विपणन है।
(vi) अदृश्य बेरोजगारी कृषि क्षेत्र में नहीं पाई जाती है।
प्रश्न 6 अर्थशास्त्र क्या है ? (2)
अथवा
सांख्यिकी क्या है ?
प्रश्न 7 समंकों के संकलन का क्या अर्थ है? (2)
अथवा
मान लीजिए आपकी कक्षा में 10 छात्र हैं इनमें से आपको तीन चुने हैं तो इसमें कितने प्रतिदर्श संभव
हैं?
प्रश्न 8 वर्गीकरण के उद्देश्य लिखिए ? (कोई दो) (2)
अथवा
काल श्रृंखला आरेख हम कब बनाते हैं?
प्रश्न 9 समांतर माध्य के प्रकार समझाइए (2)
अथवा
माध्यिका और बहुलक के बीच दो मुख्य अंतर बताइए ।
प्रश्न 10 परिक्षेपण क्या है? (2)
अथवा
विचरण गुणांक का सूत्र लिखिए ।
प्रश्न 11 स्वतंत्रता पूर्व अंग्रेजों द्वारा भारत की व्यवस्थित वि- औद्योगीकरण के दोहरे ध्येय क्या थे? (2)
अथवा
नई कृषि नीति के मुख्य उद्देश्य क्या है लिखिए।
प्रश्न 12 मानव पूँजी एवं आर्थिक समवृद्धि के संबंध को स्पष्ट करें। (2)
अथवा
जैविक कृषि धारणीय विकास को किस प्रकार बढ़ावा देती है ?
प्रश्न 13 पर्यावरण के क्या कार्य होते हैं? (2)
अथवा
श्रमिक किसे कहते हैं ?
प्रश्न 14 निम्न पर टिप्पणी लिखिए - (2)
1. आसियान (ASEAN)
2. आयात प्रतिस्थापन
अथवा
सार्क (SAARC) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 15 चीन में महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति कब और क्यों प्रारंभ हुई? (2)
अथवा
चीन में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) क्यों स्थापित किए
प्रश्न16 चित्रों के बनाने के सामान्य नियम लिखिए ? (3)
अथवा
रेखाचित्र प्रदर्शन की सीमाएँ लिखिए।
प्रश्न 17 अपकिरण के उद्देश्य लिखिए। (3)
अथवा
माध्य विचलन एवं प्रमाप विचलन में कोई तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 18. “आर्थिक नियोजन एक दीर्घकालीन प्रक्रिया है।" समझाइए ? (3)
अथवा
स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष उपस्थित प्रमुख आर्थिक चुनौतियों को रेखांकित करें। (कोई तीन)
प्रश्न 19. भारत में श्रमबल के क्षेत्रकवार वितरण की हाल की प्रवृत्तियों का विश्लेषण करें। (3)
अथवा
ध्वनि प्रदूषण क्या है ? इसके क्या कारण हैं, लिखिए।
प्रश्न 20. समांतर माध्य के गुण बताइए। (4)
अथवा
माध्यिका के दोष लिखिए।
प्रश्न 21. निर्देशांक की विशेषताएं बताइए । (कोई चार) (4)
अथवा
निर्देशांक बनाने की समस्याएं या कठिनाइयां बताइए ।
प्रश्न 22. नवीन व्यापार नीति में क्या कदम उठाए गए ? (4)
अथवा
आर्थिक सुधार कार्यक्रमों के कोई चार सकारात्मक प्रभाव लिखिए।
प्रश्न 23. जैविक खेती के लाभ लिखिए। (4)
अथवा
विश्व भर में औसत शैक्षिक स्तर में सुधार के साथ-साथ विषमताओं में कमी की प्रवृत्ति पाई गई है ?
टिप्पणी करें।
Post a Comment